ITR filing : 2.50 लाख रुपये से कम इनकम पर भी भरेंगे आईटीआर, तो आपको हो सकते हैं ये 3 फायदे

अगर किसी व्यक्ति को स्टॉक मार्केट, म्यूचुअल फंड्स, प्रॉपर्टी आदि में नुकसान हुआ है तो आईटीआर फाइल करने वाला व्यक्ति दूसरे स्रोतों से हुई इनकम से नुकसान की भरपाई करने में सक्षम हो जाएगा

अपडेटेड Jul 20, 2022 पर 4:52 PM
Story continues below Advertisement
यदि किसी रिक्रूटर या किसी अन्य ने टीडीएस (TDS) काटा है तो भी व्यक्ति के लिए आईटीआर रिफंड क्लेम करने के लिए आईटीआर फाइल करना जरूरी है

ITR filing : वित्त वर्ष 2021-22 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई, 2022 है। भले ही 2.50 लाख रुपये से ज्यादा इनकम वालों को इस तारीख तक तक रिटर्न भरने की सलाह दी जाती है, वहीं कुछ परिस्थितियों में 2.5 लाख रुपये से कम आय वालों को भी आईटीआर भरने की सलाह दी जाती है। अगर किसी व्यक्ति को स्टॉक मार्केट, म्यूचुअल फंड्स, प्रॉपर्टी आदि में नुकसान हुआ है तो आईटीआर फाइल करने वाला व्यक्ति दूसरे स्रोतों से हुई इनकम से नुकसान की भरपाई करने में सक्षम हो जाएगा।

इसी प्रकार, यदि किसी रिक्रूटर या किसी अन्य ने टीडीएस (TDS) काटा है तो भी व्यक्ति के लिए आईटीआर रिफंड क्लेम करने के लिए आईटीआर फाइल करना जरूरी है।

आपको भरना होगा टैक्स, यदि...


--विदेश यात्रा पर आपके कुल खर्च 2 लाख रुपये से ज्यादा हों।

-आपने सेविंग अकाउंट में 50 लाख या करेंट अकाउंट में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम जमा की हो।

-आपका बिजली का बिल 1 लाख रुपये से ज्यादा हो।

-आपके पास विदेशी एसेट या इनकम हो।

-आपका टीडीएस या टीसीएस 25,000 रुपये या उससे ज्यादा हो।

-आपको टीडीएस या रिफंड के लिए क्लेम करना हो।

ITR Filing: बिलेटेड इनकम टैक्स रिटर्न और रेगुलर इनकम टैक्स रिटर्न में क्या अंतर है?

2.5 लाख से कम इनकम पर आईटीआर फाइल करने के होंगे ये 3 फायदे

- इनकम का सत्यापित रिकॉर्ड : आपकी इनकम के इनकम टैक्स रिटर्न जितना कोई प्रमाणित रिकॉर्ड नहीं है। भारत सरकार आईटीआर एकनॉलेजमेंट के जरिये यह प्रमाणित करती है कि इस वित्त वर्ष में आपको कितनी आय हुई है। आय के इस प्रमाण की कई अवसरों पर जरूरत पड़ सकती है।

- Visa को मंजूरी होगी आसान : अगर आप विदेश यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आपको वीजा की जरूरत हो सकती है। ऐसे में वीजा जारी करने वाला विभाग आपसे बीते सालों की इनकम का कोई प्रूफ मांग सकता है। अगर आप निकट भविष्य में विदेश यात्रा की योजना बना रहे है तो आपको 2.50 लाख रुपये से कम आय पर भी आईटीआर फाइल करने की सलाह दी जाती है।

PM Kusum Yojana: सिर्फ 10% खर्च करने पर लग जाएगा सोलर पंप, किसानों की होगी लाखों रुपये की कमाई, जानिए कैसे

- लोन के लिए आवेदन : अगर आपकी कोई कर्ज लेने की योजना है तो ध्यान रखिए कि बैंक या इंस्टीट्यूशन लोन के लिए अक्सर आईटीआर मांगते हैं। इसलिए अगर आपने आईटीआर भरा है तो आपके लिए लोन लेना आसान हो सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।