कोरोना वायरस लॉकडाउन के बाद आर्थिक स्थित को काफी नुकसान हुआ है। अगर आप रिटायरमेंट होने वाले हैं तो थोड़ा और मुश्किल बढ़ जाती है। अब तो सरकार ने रिटायरमेंट के लिए कई शानदार प्लान लॉन्च किए हैं। ऐसे ही अगर आप कोई भी प्लान लेने के लिए सोच रहे हैं तो नेशनल पेंशन सिस्टम (National Pension System-NPS) और अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana-APY) बेहतर हो सकता है। य़े दोनों योजनाएं पूरी तरह सरकारी हैं, जिन्हें PFRDA द्वारा ऑपरेट किया जाता है। अटल पेंशन योजना में रिटायर होने के बाद एक निश्चित राशि में पेंशन मिलती है। जबकि नेशनल पेंशन स्कीम में जैसे आप निवेश करेंगे उस हिसाब से आप अपनी पेंशन तय करा सकते हैं।
जानिए क्या नेशनल पेंशन स्कीम
NPS में 18 से 60 साल तक कोई भी भारतीय नागरिक शामिल हो सकता है। इसे 2004 में सरकारी कर्माचरियों के लिए शुरू किया गया था। फिर 2009 में इसे सबके लिए खोल दिया गया। कोई भी कामकाजी व्यक्ति अपने जीवन में कभी भी इसमें योगदान दे सकता है। इस स्कीम में 18-60 साल का कोई भी व्यक्ति निवेश कर सकता है।
इनकम टैक्स में छूट
मौजूदा प्रावधानों के तहत सेक्शन 80CCD का सब सेक्शन 80CCD (1) के तहत पेंशन स्कीम में जमा पर टैक्स में छूट हासिल कर सकता है। सैलरीड (salaried) कर्मचारी अपनी सैलरी का 10 फीसदी तक और नॉन सैलरीड (non-salaried) कर्मचारी अपनी कुल इनकम का 20 फीसदी तक पेंशन अकाउंट में जमा कर छूट पा सकता है, जो अधिकतम 1.5 लाख रुपये है। इसके अलावा एक अन्य सब सेक्शन 80CCD (1B) भी है, जिसके तहत सैलरीड कर्मचारी और सेल्फ एम्लॉयड (self-employed) व्यक्ति दोनों अपनी तरफ से NPS अकाउंट में डिपॉजिट कर अतिरिक्त टैक्स छूट का लाभ ले सकता है। यह 50000 रुपये तक होगी।
अटल पेंशन योजना
अटल पेंशन योजना के तहत 60 साल का होने पर हर महीने 1000 से लेकर 5000 रुपए की पेंशन मिलती है। इसमें 18 साल से 40 साल तक का व्यक्ति इसमें निवेश किया जा सकता है। इसे मोदी सरकार ने साल 2015 में लॉन्च किया था। इसे असंगठित क्षेत्रों के लिए शुरू किया गया था। अटल पेंशन योजना (APY) भारत सरकार से गारंटी प्राप्त पेंशन योजना है। सरकार इसके तहत मिलने वाले पेंशन से जुड़े लाभों की गारंटी देती है।
इनकम टैक्स में छूट
APY खाते में आप जो भी रकम जमा करेंगे उस पर आपको इनकम टैक्स छूट मिलेगी। इसके लिए अकाउंट में जमा रकम की रसीद दिखानी होगी। इनकम टैक्स छूट पाने के लिए इसमें अकाउंट की रसीद दिखानी होती है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
