निफ्टी आज के कारोबार में भी फिसलता हुआ नजर आया। अप्रैल के लिए अमेरिकी मुद्रास्फीति के उम्मीद से अधिक होने के बाद वैश्विक बाजारों में तेज गिरावट के चलते निफ्टी में भी 2 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। वहीं फेडरल रिजर्व द्वारा पॉलिसी सख्त करने की उम्मीदों ने भी बाजार की चिंता बढ़ाई। आज 16,021 पर तेजी से खुलने के बाद निफ्टी में गिरावट बढ़ने लगी और ये दिन के निचले स्तर 15,736 पर पहुंच गया। इंडेक्स 359 अंक या 2.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,808 पर बंद हुआ।
