नौकरी जाने का खतरा आजकल हर किस के सर पर मंडरा रहा है। दिग्गज IT कंपनियों से लेकर स्टार्ट अप, मिडिया हो या CORPORATE सेक्टर, सब जगह मंदी की मार लोगों की नौकरी ले रही है। अब एसे हालात में, जब आपके कंट्रोल में चीजें नही हैं, बेहतर होगा, अगर इस स्थिति का सामना करने के लिए आप अपने फाइनेंशिल पोर्टफोलियो को दुरुस्त करें।
नौकरी गई तो क्या है आपका बैक अप प्लान, योर मनी आपको आर्थिक अनिश्चितता के लिए तैयार करेगा। STP के जरिए बाजार में किश्तों में निवेश कीजिए। कैसा हो आपको पोर्टफोलियो मिक्स योर मनी बताएगा। सीएनबीसी-आवाज़ के साथ मिलकर इस काम में फाइनेंशियल प्लानर अर्णव पंड्या योर मनी पर आपकी सहायता करेंगे।
नौकरी खतरे में होने पर इन बिंदुओं पर ध्यान जरूरी होता है।
1 इमरजेंसी फंड तैयार रखें
2 अपने खर्चों का आकलन करें
3 जरूरी खर्चों का हिसाब करें
4 नौकरी जाने पर मिली रकम ध्यान से खर्च करें
5 पर्याप्त इंश्योरेंस कवर लें
6 रिटायरमेंट के लिए निवेश करें
7 निवेश पर मिल रहे मुनाफे का आकलन करें
8 टैक्स देनदारी पर ध्यान दें
9 नई नौकरी की तलाश में लगे रहें
10 स्किल डेवलपमेंट पर फोकस करें
इमरजेंसी फंड तैयार रखें
इसके लिए 5 से 6 महीने का खर्च जमा करें। जरूरत के वक्त निकासी वाले विकल्प चुनें। इसके लिए लिक्विड फंड में निवेश किया जा सकता है
अपने खर्चों का आकलन करें
अपने खर्चों का आकलन करने के लिए हर महीने के बजट पर गौर करें। इसमें जरूरी और गैरजरूरी खर्चों में फर्क समझें। बच्चों की फीस, किराया, बिल भुगतान प्लान करें। वहीं गैरजरूरी खर्चों को टालना अच्छा होता है।
एक्सट्रा इनकम का पता लगाएं
अपनी बेहतरी के लिए एक्सट्रा कमाई का जरिया खोजे। फ्रीलांस वर्क के जरिए कमाई करना भी एक विकल्प हो सकता है। इसके अलावा निवेश में डिविडेंड या ब्याज से भी कमाई हो सकती है।
सैलरी से मिले पे-आउट को प्लान करें
नौकरी जाने पर मिले पैसों को संभालना चाहिए। उस पैसे को सही जगह प्लान करके निवेश करें।
पर्याप्त इंश्योरेंस कवर लें
अच्छी प्लानिंग के लिए टर्म और हेल्थ इंश्योरेंस का सही कवर लेना चाहिए। निवेश की हुई इंश्योरेंस पॉलिसी पर गौर करें।
रिटायरमेंट का पैसा खर्च नहीं करें
PF से मिली रकम खर्च नहीं करना समझदारी होती है। कुछ पैसा रिटायरमेंट के लिए बचाकर रखना चाहिए।
टैक्स देनदारी पर ध्यान दें
टैक्स की बात करें तो नौकरी जाने पर मिले पैसों पर टैक्स देखें। टैक्स प्लानिंग के लिए सलाहकार की मदद लें।
नई नौकरी की तलाश
नौकरी जाने के बाद नई नौकरी की तलाश में तेजी से जुटना चाहिए। नेटवर्किंग के जरिए भी नौकरी खोजनी चाहिए। इसके अतिरिक्त स्किल डेलवपमेंट पर फोकस बढ़ाना जरूरी है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
