आज के इस अर्थयुग में दुनिया बहुत तेजी से भाग रही है। डिजिटल की इस दुनिया में सब कुछ अब आपके मोबाइल में पूरी दुनिया कैद हो गई है। एक क्लिक या एक डायल पर बहुत कुछ जानकारी हासिल कर सकते हैं। ऐसे ही अगर आपका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank Of India-SBI) में अकाउंट है तो आपको बैंक या ब्रांच जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप मोबाइल बैंकिंग (Mobile banking) नेट बैंकिंग (Net banking), ATM, SMS आदि के जरिए आप घर बैठे पता कर सकते हैं।
जानिए टोल फ्री नंबर से कैसे चेक करें बैलेंस (Toll-free Number)
SBI ने अपने ग्राहकों के लिए टोल फ्री नंबर 09223766666 जारी किया है। जिसमें आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इस नंबर को डायल करना है। आपके मोबाइल पर बैलेंस से संबंधित पूरी जानकारी आ जाएगी।
बैंक के ATM से भी चेक कर सकते हैं बैलेंस
अगर आपका SBI में अकाउंट है तो आप अपने डेबिट कार्ड के जरिए ATM जाकर भी बैलेंस चेक सकते हैं। इसके लिए आपको इन नियमों का पालन करना होगा।
सबसे पहले आपको ATM में जाना है फिर पिन कोड डालना है। इसके बाद Balance Enquiry टैब करना है। और आपका बैलेंस स्क्रीन पर सामने आ जाएगा।
नेट बैंकिंग से बैलेंस चेक करना (Balance Enquiry through Net Banking)
अगर आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं तो आप लॉग इन करके अपना बैलेंस चेक सकते हैं। इसके लिए आपको SBI के नेट बैंकिंग पेज पर विजिट करना होगा। इसके बाद आपको लॉग इन आईडी और पासवर्ड डालना होगा। फिर आपको अकाउंट सेक्शन में जाना होगा। जहां पर आप अपना बैलेंस चेक सकते हैं।
SMS के जरिए बैलेंस चेक करना (Balance Enquiry through SMS Service)
आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से भी बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको REG टाइप करना है फिर स्पेस देकर अपना अकाउंट नंबर लिखना है। और 09223488888 पर SMS भेज देना है। जैसे
जैसे REG <space> Account Number और भेज दें 09223488888 पर।
पास बुक से बैलेंस चेक करना (Balance Enquiry through Passbook)
आपको अपनी पासबुक हमेशा अपडेट रखनी चाहिए। क्योंकि इसमें पूरा ट्रांजेक्शन के बारे में जानकारी रहती है। आप इसमें अपना करेंट बैलेंस देख सकते हैं। आपको अपनी पासबुक अपडेट कराने के लिए नजदीकी ब्रांच में विजिट करना होगा।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
