पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में दायरे में कारोबार के बाद भारतीय बाजारों में सोमवार को एक असफल अपसाइड ब्रेक आउट देखने को मिला और ये ऊपरी स्तरों से फिसलता नजर आया। कल के कारोबार में निफ्टी 143 अंकों की गिरावट के साथ 17,368 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 53 अंक गिरकर 58,283 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार दिग्गजों का कहना है कि निचले स्तरों से एक बार फिर तेजी आने पहले अभी और कमजोरी देखने को मिल सकती है।
एक ऐसे दिन जब NSE पर वॉल्यूम हालिया औसत से ज्यादा रहा। realty, oil & gas, telecom और FMCG में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। वहीं, Consumer Durables index हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा। कल के कारोबार में दिग्गजों के साथ ही मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली। हालांकि दिग्गजों की तुलना में मिड और स्मॉलकैप में गिरावट कम रही। कल निफ्टी Nifty Midcap 100 और Smallcap 100 इंडेक्स में क्रमश: 0.25 फीसदी और 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए थे।
आज क्या हो इंट्राडे ट्रेडिंग रणनीति इस पर बात करते हुए HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि डेली चार्ट पर हायर टॉप और बॉटम जैसे पॉजिटिव चार्ट पैटर्न कायम है। यहां से आने वाली कोई गिरावट खीरादारी का मौका होगी। वीकली चार्टपर लॉन्ग टर्म पैटर्न निगेटिव बना हुआ है। निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17,200 पर दिख रहा है। वहीं, ऊपर के तरफ इसके लिए 17,600 के स्तर पर रजिस्टेंस दिख रहा है।
आज की इंट्राडे कॉल्स जिनमें आज हो सकती है कमाई
Choice Broking के सुमीत बगाड़िया की इंट्राडे काल
Tech Mahindra: वर्तमान भाव पर खरीदें, लक्ष्य -1700 रुपए, स्टॉप लॉस -1600 रुपए
KPR Mill: वर्तमान भाव पर खरीदें, लक्ष्य -575 रुपए, स्टॉप लॉस - 530 रुपए
Proficient Equities के मनोज डालमिया की इंट्राडे काल
TTK Prestige: खरीदें -11750 रुपए , लक्ष्य -12560 रुपए, स्टॉप लॉस -11457 रुपए
Max Healthcare: खरीदें - 400 रुपए, लक्ष्य - 429 रुपए, स्टॉप लॉस -392 रुपए