देश के ये 29 बैंक FD पर दे रहे हैं PPF से ज्यादा ब्याज, चेक करें बैंकों के नाम और इंटरेस्ट रेट

Public Provident Fund vs FD Interest Rate: ज्यादातर बैंक सितंबर में पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) पर मिलने वाले ब्याज से ज्यादा इंटरेस्ट Fixed Deposit पर दे रहे हैं। वित्त वर्ष 2023-24 की जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए सरकार ने पीपीएफ ब्याज दर 7.1% पर बरकरार रखी है। बैंक बाजार के डेटा के मुताबिक कई बैंक सामान्य ग्राहको और सीनियर सिटीजन को PPF से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं

अपडेटेड Sep 25, 2023 पर 6:34 PM
ज्यादातर बैंक सितंबर में पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) पर मिलने वाले ब्याज से ज्यादा इंटरेस्ट Fixed Deposit पर दे रहे हैं।

Public Provident Fund vs FD Interest Rate: ज्यादातर बैंक सितंबर में पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) पर मिलने वाले ब्याज से ज्यादा इंटरेस्ट Fixed Deposit पर दे रहे हैं। वित्त वर्ष 2023-24 की जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए सरकार ने पीपीएफ ब्याज दर 7.1% तय कर रखी है। सितंबर के अंत में एक बार फिर सरकार को छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें रिवाइज करनी है। बैंक बाजार के डेटा के मुताबिक कई बैंक सामान्य ग्राहको और सीनियर सिटीजन को PPF से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं। पीपीएफ में निवेश करने का एक फायदा है कि इसमें कंपाउंड इंटरेस्ट मिलता है। यहां आपको उन बैंकों के बारे में बता रहे हैं जो एफडी पर पीपीएफ से ज्यादा ब्याज दे रहे हैं।

आरबीएल बैंक एफडी: यह सामान्य नागरिकों को 7.80% तक का अधिकतम ब्याज और सीनियर सिटीजन को 8.30% तक ब्याज दे रहा है।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक एफडी: यह सामान्य नागरिकों को 7.50% तक का अधिकतम ब्याज और सीनियर सिटीजन को 8.00% तक ब्याज दे रहा है।


केवीबी बैंक एफडी: यह सामान्य नागरिकों को 7.20% तक का अधिकतम ब्याज और सीनियर सिटीजन को 7.70% तक ब्याज दे रहा है।

केनरा बैंक एफडी: यह सामान्य नागरिकों को 7.25% तक का अधिकतम ब्याज और सीनियर सिटीजन को 7.75% तक ब्याज दे रहा है।

पंजाब नेशनल बैंक एफडी: यह सामान्य नागरिकों को 7.25% तक का अधिकतम ब्याज और सीनियर सिटीजन को 7.75% तक ब्याज दे रहा है।

बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी: यह सामान्य नागरिकों को 7.05% तक का अधिकतम ब्याज और सीनियर सिटीजन को 7.55% तक ब्याज दे रहा है।

कोटक महिंद्रा बैंक एफडी: यह सामान्य नागरिकों को 7.25% तक का अधिकतम ब्याज और सीनियर सिटीजन को 7.75% तक ब्याज दे रहा है।

एक्सिस बैंक एफडी: यह सामान्य नागरिकों को 7.10% तक का अधिकतम ब्याज और सीनियर सिटीजन को 7.85% तक ब्याज दे रहा है।

एचडीएफसी बैंक एफडी: यह सामान्य नागरिकों को 7.25% तक का अधिकतम ब्याज और सीनियर सिटीजन को 7.75% तक ब्याज दे रहा है।

भारतीय स्टेट बैंक एफडी: यह सामान्य नागरिकों को 7.10% तक का अधिकतम ब्याज और सीनियर सिटीजन को 7.60% तक ब्याज दे रहा है।

आईसीआईसीआई बैंक एफडी: यह सामान्य नागरिकों को 7.10% तक का अधिकतम ब्याज और सीनियर सिटीजन को 7.60% तक ब्याज दे रहा है।

आईडीबीआई बैंक एफडी: यह सामान्य नागरिकों को 6.80% तक का अधिकतम ब्याज और सीनियर सिटीजन को 7.30% तक ब्याज दे रहा है।

यस बैंक एफडी: यह सामान्य नागरिकों को 7.75% तक का अधिकतम ब्याज और सीनियर सिटीजन को 8.25% तक ब्याज दे रहा है।

इंडसइंड बैंक एफडी: यह सामान्य नागरिकों को 7.50% तक का अधिकतम ब्याज और सीनियर सिटीजन को 8.25% तक ब्याज दे रहा है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एफडी: यह सामान्य नागरिकों को 6.75% तक का अधिकतम ब्याज और सीनियर सिटीजन को 7.25% तक ब्याज दे रहा है।

इंडियन बैंक एफडी: यह सामान्य नागरिकों को 7.25% तक का अधिकतम ब्याज और सीनियर सिटीजन को 7.75% तक ब्याज दे रहा है।

इंडियन ओवरसीज बैंक एफडी: यह सामान्य नागरिकों को 7.25% तक का अधिकतम ब्याज और सीनियर सिटीजन को 7.75% तक ब्याज दे रहा है।

बंधन बैंक एफडी: यह सामान्य नागरिकों को 7.85% तक का अधिकतम ब्याज और सीनियर सिटीजन को 8.35% तक ब्याज दे रहा है।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी: यह सामान्य नागरिकों को 9.10% तक का अधिकतम ब्याज और सीनियर सिटीजन को 9.60% तक ब्याज दे रहा है।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी: यह सामान्य नागरिकों को 8.25% तक का अधिकतम ब्याज और सीनियर सिटीजन को 8.75% तक ब्याज दे रहा है।

ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी: यह सामान्य नागरिकों को 8.50% तक का अधिकतम ब्याज और सीनियर सिटीजन को 9.00% तक ब्याज दे रहा है।

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी: यह सामान्य नागरिकों को 9.00% तक का अधिकतम ब्याज और सीनियर सिटीजन को 9.50% तक ब्याज दे रहा है।

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी: यह सामान्य नागरिकों को 8.50% तक का अधिकतम ब्याज और सीनियर सिटीजन को 9.00% तक ब्याज दे रहा है।

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक FD: यह सामान्य नागरिकों को 8.25% तक का अधिकतम ब्याज और सीनियर सिटीजन को 8.60% तक ब्याज दे रहा है।

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी: यह सामान्य नागरिकों को 8.50% तक का अधिकतम ब्याज और सीनियर सिटीजन को 9.00% तक ब्याज दे रहा है।

फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी: यह सामान्य नागरिकों को 8.51% तक का अधिकतम ब्याज और सीनियर सिटीजन को 9.11% तक ब्याज दे रहा है।

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी: यह सामान्य नागरिकों को 7.75% तक का अधिकतम ब्याज और सीनियर सिटीजन को 8.25% तक ब्याज दे रहा है।

कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी: यह सामान्य नागरिकों को 7.50% तक का अधिकतम ब्याज और सीनियर सिटीजन को 8.00% तक ब्याज दे रहा है।

नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी: यह सामान्य नागरिकों को 8.50% तक का अधिकतम ब्याज और सीनियर सिटीजन को 9.25% तक ब्याज दे रहा है।

Dunzo की जल्द खत्म हो सकती है मुश्किलें, करीब ₹250 करोड़ की फंडिंग जुटाने के करीब कंपनी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।