Public Provident Fund vs FD Interest Rate: ज्यादातर बैंक सितंबर में पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) पर मिलने वाले ब्याज से ज्यादा इंटरेस्ट Fixed Deposit पर दे रहे हैं। वित्त वर्ष 2023-24 की जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए सरकार ने पीपीएफ ब्याज दर 7.1% तय कर रखी है। सितंबर के अंत में एक बार फिर सरकार को छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें रिवाइज करनी है। बैंक बाजार के डेटा के मुताबिक कई बैंक सामान्य ग्राहको और सीनियर सिटीजन को PPF से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं। पीपीएफ में निवेश करने का एक फायदा है कि इसमें कंपाउंड इंटरेस्ट मिलता है। यहां आपको उन बैंकों के बारे में बता रहे हैं जो एफडी पर पीपीएफ से ज्यादा ब्याज दे रहे हैं।
