अपनी स्किल्स बढ़ाने की इच्छा, काम के प्रति समर्पण, अनुशासित फाइनेंशियल प्रेक्टिस आपको करोड़पति बनने में मदद कर सकती है। बदलते समय के साथ आपको करियर के साथ आगे बढ़ने के लिए खुद को अपडेट रखना होगा। अपने पैसे के मैनेजमेंट के प्रति एक अनुशासित अप्रोच रखना होगा। फेमस इन्वेस्टर निवेशक वॉरेन बफेट सलाह देते हैं कि खर्च करने के बाद जो बचता है उसे न बचाएं, बल्कि सेविंग के बाद जो बचे उसे खर्च करें। सबसे पहले अपनी इनकम से सेविंग को अलग कर लें और फिर जो बचा है उसे खर्च करें। जब तक आपकी आमदनी न बढ़े, तब तक अपने खर्चों को बढ़ाने से बचें। यहां ऐसे ही कुछ टिप्स आपके काम आएंगे।
बजट की प्लानिंग करना एक महत्वपूर्ण काम है। अपनी कुल इनकम और खर्चों पर नजर रखें। बजट बनाते समय अपने खर्चों की अच्छी तरह पहचान कर लें। साथ ह, बजट बनाते समय यह भी तय करें कि आप कोई अनावश्यक खर्च नहीं कर रहे हैं जिसे टाला जा सके।
बिना लिस्ट बनाए शॉपिंग करने से बचें। यह आवश्यक है क्योंकि यह आपको आवश्यक वस्तुओं को भूलने से बचाता है और अनावश्यक चीजें खरीदने से बचाता है। इससे आपकी सेविंग बढ़ेगी और उस रकम को समझदारी से निवेश कर सकेंगे।
दुनिया के 81% सबसे धनी व्यक्ति अपने कामों की लिस्ट बनाए रखते हैं। आप भी इस आदत का पालन करें। काम की लिस्ट बनाने से आप अपने खर्च कंट्रोल कर सकते हैं।
फोर्ब्स की एक रिपोर्ट बताती है कि आपको अपना पैसा बेकार नहीं रखना चाहिए। इसके बजाय उस पैसे को शेयर बाजार, फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी), पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ), गोल्ड आदि में निवेश कर दें।
लोन और क्रेडिट कार्ड खर्च पर ब्याज देने से बचें, जिसका अर्थ है कि आपको तब तक लोन नहीं लेना चाहिए जब तक कि बड़ा फाइनेंशियल परेशानी न हो। ये पैसा न केवल आप पर वित्तीय तनाव का बोझ डालते हैं, बल्कि समय के साथ पैसा जोड़ने की संभावना को भी कम कर देते हैं। बेहतर होगा कि आप अपनी जरूरतों के हिसाब से अपना बजट बनाएं और केवल वही चीजें खरीदें जिन्हें आप खरीद सकते हैं। यदि कोई चीज आपके बजट में फिट नहीं बैठती है, तो आप उसे बाद में खरीदने के लिए निवेश कर सकते हैं और पैसा बचा सकते हैं।