FD Rates: एफडी (Fixed Deposit) में निवेश करना ज्यादातर लोगों की पहली पसंद होती है क्योंकि ये सबसे ज्यादा सुरक्षित है। ये आपके पैसे को निवेश करने का सबसे सेफ ऑप्शन है। हालांकि, आज के समय में एफडी पर ब्याज दो साल पहले की तुलना में ज्यादा मिल रहा है। यहां आपको वह एफडी बता रहे हैं जिसमें आम लोगों को ज्यादा ब्याज मिल रहा है। यहा उन बैंकों के बारे में बता रहे हैं जो अगस्त महीने में आम लोगों को एफडी पर 8.6 फीसदी तक का ब्याज ऑफर कर रहे हैं।
ये हैं छोटे फाइनेंस बैंक जिनकी एफडी में आप निवेश कर सकते हैं:
1) यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (Unity Small Finance Bank): बैंक 1001 दिनों की एफडी पर आम जनता को 9.00 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 9.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है।
3) सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank): बैंक 999 दिनों की एफडी पर आम जनता को 8.51 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 8.76 फीसदी का ब्याज दे रहा है।
4) उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank): बैंक 560 दिनों की एफडी पर आम जनता को 8.00 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 8.75 फीसदी का ब्याज दे रहा है।
5) उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (Utkarsh Small Finance Bank): बैंक 700 दिनों की एफडी पर आम जनता को 8.00 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 8.75 फीसदी का ब्याज दे रहा है।
6) नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक (North East Small Finance Bank): बैंक 1111 दिनों की एफडी पर आम जनता को 8.00 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 8.75 फीसदी का ब्याज दे रहा है।