Bank FD: ये बैंक एक साल की एफडी पर दे रहे हैं 8 फीसदी तक का ब्याज, चेक करें लिस्ट

Bank FD: फिक्स्ड डिपॉजिट निवेश के लिए एक सुरक्षित और फायदेमंद ऑप्शन माना जाता है। मौजूदा समय में कई बैंक हैं जो एफडी पर आकर्षक ब्याज दे रहे हैं। एफडी में एक तय समय के लिए पैसा जमा करने पर ग्राहकों को ब्याज मिलता है

अपडेटेड Oct 02, 2023 पर 6:02 PM
स्मॉल फाइनेंस बैंक फिलहाल एक साल की एफडी पर 8.25 फीसदी ब्याज दे रहा है।

Bank FD: फिक्स्ड डिपॉजिट निवेश के लिए एक सुरक्षित और फायदेमंद ऑप्शन माना जाता है। मौजूदा समय में कई बैंक हैं जो एफडी पर आकर्षक ब्याज दे रहे हैं। एफडी में एक तय समय के लिए पैसा जमा करने पर ग्राहकों को ब्याज मिलता है। निवेश की रकम ग्राहकों के बजट पर निर्भर करती है। ज्यादातर सरकारी बैंक एक साल की जमा पर 6-7 फीसदी ब्याज देते हैं, जबकि सरकारी बैंक 6-7.5 फीसदी ब्याज दे रहे हैं। लेकिन कुछ बैंक ऐसे भी हैं जो एक साल की FD पर 8 फीसदी से ज्यादा का ब्याज दे रहे हैं। आइए जानते हैं उन बैंकों की लिस्ट..

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank)

स्मॉल फाइनेंस बैंक फिलहाल एक साल की एफडी पर 8.25 फीसदी ब्याज दे रहा है। जबकि तीन साल और 5 साल की अवधि पर यह 7.20 फीसदी ब्याज दे रहा है।


शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक (Shivalik Small Finance Bank)

यह बैंक 1 साल की FD पर 8.10 फीसदी का ब्याज दे रहा है। वहीं, 3 साल की एफडी पर 8 फीसदी और 5 साल की अवधि पर 7 फीसदी ब्याज दे रहा है।

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (Equitas Small Finance Bank)

यह बैंक एक साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8.20 फीसदी ब्याज दे रहा है। 3 साल की एफडी पर 8 फीसदी और 5 साल की एफडी पर 7.25 फीसदी ब्याज मिलता है। इसके अलावा जना स्मॉल फाइनेंस बैंक और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक एक साल की जमा पर 8 फीसदी ब्याज दे रहे हैं।

भारतीय कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर हालिया चुनौतियों के बावजूद नई तेजी के लिए तैयार : एचडीएफसी सिक्योरिटीज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।