कोरोना वायरस के इस युग में अगर आप भी बेहतर निवेश की तलाश में हैं तो फिक्सड डिपॉजिट (fixed deposits -FDs) बेहतर विकल्प हो सकता है। कई ऐसे बैंक हैं जो फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7 फीसदी से 7.5 फीसदी तक ब्याज देते हैं। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India -SBI), ICICI बैंक, HDFC बैंक, एक्सिस बैंक (Axis Bank) जैसे दूसरे अन्य बड़े बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक के लिए FD का ऑफर दे रहे हैं। कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक (Small Finance Banks) भी आम ग्रहकों को 7.5 से भी अधिक ब्याज मुहैया करा रहे हैं। इसके साथ ही कुछ चुनिंदा मेच्योरिटी पर सीनियर सिटीजन्स के लिए 8 फीसदी तक ब्याज दे रहे हैं। इन बैंकों ने कोरोना वायरस महामारी के चलते ब्याज दरों में कटौती कर दी है। इसके पहले ये बैंक 9 फीसदी तक ब्याज दर का ऑफर दे रहे थे। 

इन स्मॉल फाइनेंस बैंक में मिल रही है बेहतर ब्याज

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक (Jana Small Finance Bank)

लाइव मिंट में छपी खबर के मुताबिक, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक (Jana Small Finance Bank) 7 दिनों से 10 साल तक के लिए FD  पर 2.5 फीसदी से 7.25 फीसदी ब्याज दे रहा है। इसमें सीनियर सिटीजन्स को इस जमा पर अतिरिक्त 50 बेसिस पॉइंट (basis points) दे रहा है। कुल मिलाकर सीनियर सिटीजन्स को इस डिपॉजिट पर 3 फीसदी से 7.75 फीसदी ब्याज मिल रहा है। बैंक 3 साल से 5 साल से कम मैच्योरिटी पीरियड वाले डिपॉजिट्स पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। इसमें आम आदमी को 7.25 फीसदी और सीनियर सिटीजन्स को 7.75 फीसदी ब्याज दर मिलेगी। जना स्मॉल फाइनेंस बैंक की नई FD ब्याज दरें 22 दिसंबर से लागू हैं। 

उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक (Utkarsh Small Finance Bank)

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (Utkarsh Small Finance Bank) आम ग्राहकों को  7 दिन से लेकर 10 साल तक के लिए 3 फीसीद से 7 फीसदी तक ब्याज दे रहा है। वहीं इसी पीरियड में सीनियर सिटीजन्स के लिए 3.50 फीसदी से 7.50 फीसदी तक ब्याज दे रहा है। 700 दिनों की मेच्योरिटी पीरियड पर बैंक सबसे अधिक ब्याज का ऑफर कर रहा है। इस डिपॉजिट पर सीनियर सिटीजन्स को 7.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। आम ग्राहकों के लिए ब्याज की दर 7 फीसदी होगी। ये ब्याज दरें 19 अक्टूबर से लागू हैं।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank)

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank) आम ग्राहकों (general customers) को 4 फीसदी से लेकर 7.50 फीसदी तक ब्याज दे रहा है। बैंक 5 साल के मेच्योरिटी पीरियड पर सबसे अधिक ब्याज दे रहा है। इन डिपॉजिट्स पर 7.50 फीसदी ब्याज मिलेगी। बैंक की नई ब्याज दरें 15 सितंबर से लागू हैं।  

नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक (North East Small Finance Bank ) 

नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक North East Small Finance Bank 7 दिनों से लेकर 10 साल तक के मेच्योरिटी पीरियड में FD पर 3 फीसदी से 7.5 फीसदी तक ब्याज दर दे रहा है। बैंक 730 दिन से 1095 दिनों से कम में मैच्योर होने वाले डिपॉजिट पर सबसे ज्यादा ब्याज देता है। इस डिपॉजिट पर 7.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। नार्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक की नई ब्याज दरें 14 सितंबर से लागू हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।