ये बैंक बुजुर्गों को सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम से दे रहे हैं ज्यादा ब्याज, चेक करें इंटरेस्ट रेट

SCSS and Bank FD: सीनियर सिटीजन अपने लिए निवेश के ऐसे ऑप्शन तलाशते हैं जहां ज्यादा ब्याज के साथ पैसा भी सेफ रहे। सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम के तहत उनका पैसा सेफ रहता है क्योंकि इसकी गारंटी सरकार देती है। ये योजना सरकार ने उनकी जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई है जिस पर अधिकतम ब्याज सरकार की तरफ से ऑफर किया जा रहा है

अपडेटेड Jan 10, 2024 पर 4:42 PM
SCSS vs Bank FD: सीनियर सिटीजन अपने लिए निवेश के ऐसे ऑप्शन तलाशते हैं जहां ज्यादा ब्याज के साथ पैसा भी सेफ रहे।

SCSS and Bank FD: सीनियर सिटीजन अपने लिए निवेश के ऐसे ऑप्शन तलाशते हैं जहां ज्यादा ब्याज के साथ पैसा भी सेफ रहे। सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम के तहत उनका पैसा सेफ रहता है क्योंकि इसकी गारंटी सरकार देती है। ये योजना सरकार ने उनकी जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई है जिस पर अधिकतम ब्याज सरकार की तरफ से ऑफर किया जा रहा है। अभी इस पर 8.2 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। हालांकि, कुछ बैंक ऐसे भी हैं जो सीनियर सिटीजन को एफडी पर इससे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम के फायदे

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में आप कुल 5 साल के लिए पैसा निवेश कर सकते हैं। इस योजना में निवेश की गई रकम पर 8.2 फीसदी की ब्याज मिल रहा है। सरकार की इस स्कीम में आप 1,000 रुपये से लेकर 30 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। टैक्स छूट की बात करें तो इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये के निवेश पर टैक्स छूट मिलती है। अगर इसकी तुलना बैंकों से करें तो कुछ बैंक 8.2 फीसदी से ज्यादा ब्याज ग्राहकों को ऑफर कर रहे हैं।


1. Yes बैंक

प्राइवेट सेक्टर बैक Yes Bank सीनियर सिटीजन को एफडी पर अधिकतम 8.25 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है।

2. बंधन बैंक

बंधन बैंक 60 साल से अधिक उम्र के ग्राहकों को 8.35 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है।

3. उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को एफडी पर अधिकतम 8.75 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है।

4. सूर्योदय लघु फाइनेंस बैंक

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को 9.6 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।

5. जन स्मॉल फाइनेंस बैंक

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर 9.00 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है।

6. ईएसएएफ लघु वित्त बैंक

ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने वरिष्ठ नागरिकों को 9 प्रतिशत ब्याज दर दे रहा है।

7. उत्कर्ष लघु फाइनेंस बैंक

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 60 साल से अधिक उम्र के ग्राहकों को एफडी योजना पर 8.6 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

8. यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक अपनी एफडी योजना पर वरिष्ठ नागरिकों को 9.5 प्रतिशत ब्याज दर दे रहा है।

Share Market: आखिरी घंटे में तेजी से सेंसेक्स 271 अंक ऊपर, निवेशकों ने ₹1.39 लाख करोड़ कमाया

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।