Recurring Deposit Interest Rate: अगर आप छोटी-छोटी रकम जमा करके एक तय पीरियड के बाद बड़ी कमाई करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। ऐसा करने के लिए रेकरिंग डिपॉजिट (RD) आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। बता दें कि आरडी में आपको फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की तरह एक साथ रकम जमा नहीं करनी होती है। इसमें आपको हर महीने किस्तों में एक निश्चित रकम जमा करनी होती है। अभी कई बैंक आपको आरडी पर 8 फीसदी तक ब्याज दे रहे हैं। आइए जानते हैं उन टॉप 5 बैंकों के बारे में जो अपने ग्राहकों को आरडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहे हैं।
Deutsche Bank अपने आम ग्राहकों को अलग-अलग समय की आरडी पर 6% से 7.50% तक ब्याज दे रहा है। जबकि बैंक अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को अलग-अलग समय की आरडी पर 6.50% से 7.75% तक ब्याज दे रहा है।
सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank)
सिटी यूनियन बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को अलग-अलग समय की आरडी के लिए 6.70% से 7.10% तक ब्याज दे रहा है। वहीं, बैंक अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को अलग-अलग समय की आरडी के लिए 6.95% से 7.50% तक ब्याज दे रहे हैं।
डीएचडीएल बैंक (DHDL Bank)
डीएचएफएल बैंक अपने आम ग्राहकों को अलग-अलग समय की आरडी के लिए 7.75% ब्याज दे रहा है। वहीं बैंक भी अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को अलग-अलग समय की आरडी के लिए 7.75 फीसदी ब्याज दे रहे हैं।
इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank)
इंडियन ओवरसीज बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को अलग-अलग समय की आरडी पर 5.75% से 7.25% तक का ब्याज दे रहा है। जबकि बैंक अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 6.25% से 7.75% तक ब्याज दे रहा है।
बंधन बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को अलग-अलग समय की आरडी के लिए 6.50% से 7.50% तक का ब्याज दे रहा है। वहीं, बैंक अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को अलग-अलग समय की आरडी के लिए 7% से 8% तक का ब्याज दे रहे है।
(नोट – ये सभी डेटा बैंकबाजार डॉट कॉम से लिया गया है।)