FD Rates: अगर पिछले कुछ महीनों के ट्रेंड पर नजर डालें तो इस समय एफडी दरें सबसे बेस्ट रिटर्न दे रही है। हालांकि, कुछ बैंकों ने Fixed Deposit पर ब्याज दरों को रिवाइज किया है लेकिन अभी भी कई स्मॉल फाइनेंस बैंक 8 से 9 फीसदी तक का ब्याज FD पर ऑफर कर रहे हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि अभी एफडी के लिए सबसे अच्छा समय है। इसके बाद एफडी दरों में गिरावट आ सकती है। यहां आपको 3 प्राइवेट सेक्टर बैंक के बारे में बता रहे हैं जो सीनियर सिटीजन को 8 फीसदी से ज्यादा का ब्याज एफडी पर ऑफर कर रहे हैं।
