Get App

1 का 50 हजार! यह 1 रुपये नोट का बंडल बिक रहा है 50,000 रुपये में, क्या आपके पास है ?

अगर आप बंडल खरीदना चाहते हैं तो आपको Coinbazzar website पर विजिट करना होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड May 12, 2021 पर 4:02 PM
1 का 50 हजार! यह 1 रुपये नोट का बंडल बिक रहा है 50,000 रुपये में, क्या आपके पास है ?

1 Rupee Note : अगर आपको मालूम नहीं हो और आपके पर्स से पैसे निकल आएं तो कल्पाना कीजिए कितनी बड़ी खुशी मिलती होगी। ऐसे ही अगर आपके पास कोई एक रुपये का पुराना सिक्का मिल जाए या नोट मिल जाए और वो आपको हजारों रुपये का फायदा करा दे, तो कितनी खुशी मिलेगी । यह बताने की जरूरत नहीं रह गई है।

ऐसे ही हम आपको एक ऐसे नोट के बारे में बता रहे हैं जो भले ही चलन में न हो लेकिन अगर आपकी गुल्लक में है तो वो आपका तगड़ा फायदा करा सकती है। इन पुराने सिक्कों और नोटों की असली कीमत कितनी है यह आपको ऑनलाइन प्लेटफॉर्म antiques और collectables में पता चल जाएगा।

इन प्लेटफॉर्मों पर कई ऐसे खरीदार हैं जो अपनी खुशी के लिए पुराने सिक्के और नोट खरीद लेते हैं और उसकी बेहतर कीमत भी चुकाते हैं। ऐसे ही 1 रुपये का एक नोट 45,000 रुपये में बिक रहा है।

1 रुपये के नोट की वैल्यू

एक ऑनलाइन पुराने करेंसी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म Coinbazzar पर 1 रुपये का नोट बिक रहा है। इस नोट पर वर्ष 1957 में पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री हीरूभाई एम पटेल (Union Finance Minister Hirubhai M. Patel) के हस्ताक्षर हैं। साथ ही इस नोट की सीरियल संख्या 123456 है। यहां पुराने 1 रुपये के बंडल की मूल कीमत 49,999 रुपये है। Coinbazzar ने इस पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट का ऑफर दिया है। जिससे इसकी कीमत घटकर 44,999 रुपये तय की गई है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


सब समाचार

+ और भी पढ़ें