1 रुपये का नोट आपको रातोंरात बना सकता है लखपति, जानें कैसे

अगर आपको पुराने सिक्कों और नोटों को कलेक्ट करने का शौक है तो बगैर किसी कड़ी मेहनत के आप रातों रात कभी भी लखपति बन सकते हैं

अपडेटेड Jun 22, 2021 पर 1:18 PM
Story continues below Advertisement

अगर आपको पुराने सिक्कों और नोटों को कलेक्ट करने का शौक है तो बगैर किसी कड़ी मेहनत के आप रातों रात कभी भी लखपति बन सकते हैं। आपकी किस्मत के दरवाजे कभी भी खुल सकते हैं। अगर आपके पास एक ऐसा 1 रुपये का नोट तो वो भी आपको बिना पसीना बहाए यानी बिना किसी मेहनत के घर बैठे लखपति बना सकता है। इस सिक्के को ऑनलाइन बेचकर लाखों रुपये कमा सकते हैं।

कई ऐसी वेबसाइट हैं जहां पर पुराने नोट और स‍िक्‍कों की खरीदा और बेचा जाता है। यहां नोटों का ऑक्शन होता है और इनकी बोली भी लगती है। इंडियामार्ट जैसी वेबसाइट पर इन नोटों को आसानी से अच्छी कीमत पर बेचा जा सकता है।

25 पैसे का ऐसा सिक्का आपको घर बैठे बना सकता है लखपति, जानिए कैसे

ऐसा 1 रुपये का नोट करा सकता है कमाई

एक रुपये के नोट को आरबीआई नहीं बल्कि भारत सरकार जारी करती है। यही कारण है कि इस पर रिजर्व बैंक के गवर्नर के साइन नहीं होते। ऐसा ही पुराना साल 1917 का एक रुपये का नोट था जिस पर किंग जॉर्ज पंचम की फोटो होती थी। RBI की साइट के मुताबिक 1926 में पहली बार एक रुपये के नोट की छपाई बंद हो गई थी। इसे 1940 में फिर से शुरू किया गया। इसके बाद 1994 में एक रुपये के नोट की छपाई फिर से बंद कर दी गई। इसकी शुरुआत एक बार फिर 2015 में हुई।

इन वेबसाइट पर बेच सकते हैं पुराने नोट और क्वाइन


https://dir.indiamart.com/impcat/old-coins.html

https://in.pinterest.com/080841052o/sell-old-coins/

http://www.indiancurrencies.com/

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।