Get App

Gold Price: पिछले साल के धनतेरस से इस साल 3,000 रुपये सस्ता मिल रहा सोना, क्या आपको खरीदना चाहिए?

सोने का भाव अगस्त 2021 में 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा था, जो इसका रिकॉर्ड उच्च स्तर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 02, 2021 पर 6:37 PM
Gold Price: पिछले साल के धनतेरस से इस साल 3,000 रुपये सस्ता मिल रहा सोना, क्या आपको खरीदना चाहिए?

कुछ सालों तक लगातार बढ़ने के बाद पिछले एक साल से सोने की कीमतें एक सीमित दायरे में कारोबार कर रही हैं। पिछले साल अगस्त में सोने का भाव 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया था, जो इसका रिकॉर्ड उच्च स्तर है। इसके बाद से ही इसमें बढ़त नहीं देखी गई है। इस साल धनतेरस के मौके पर सोने का भाव MCX फ्यूचर मार्केट पर 47,741 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है, जो पिछले साल के धनतेरस के मुकाबले करीब 3,000 रुपये कम है। पिछले साल धनतरेस पर सोने का भाव 50,500 रुपये के आसपास था।

गोल्ड मार्केट से जुड़े एक एक्सपर्ट ने बताया, "भारतीयों का सोने को लेकर किसी से छुपा नहीं है। भारत गोल्ड के मामले में दुनिया का दूसरा सबसे कंज्यूमर है। फेस्टिवल और शादी के सीजन के दौरान सोने की मांग बढ़ जाती है, जिससे इसकी कीमतों को मदद मिलती है। भारतीय परिवारों में सोने का निवेश के एक सुरक्षित विकल्प के तौर पर देखा जाता है।"

PM kisan Samman Nidhi: क्या पति-पत्नी को मिलेंगे सालाना 6000 रुपये, जानिए नए नियम

उन्होंने बताया, "सोने ने 2020 में निवेश के लगभग सभी विकल्पों के मुकाबले बेहतर रिटर्न दिया था। हालांकि कोरोना महामारी के साये से दुनिया भर की अर्थव्यव्सथाएं जब बाहर निकलीं, तब सोने ने अपनी चमक खो दी। अगस्त 2020 के अपने ऑल-टाइम हाई के स्तर से सोना अभी भी काफी दूर है। अमेरिकी डॉलर में मजबूती और वैक्सीनेशन की उच्च दर से सोने में उछाल की संभावनाओं को कमजोर किया। आने वाले समय में दुनिया भर के सेंट्रल बैंकों और खासतौर से अमेरिकी फेड रिजर्व बैंक का मार्केट में लिक्विडिटी बनाए रखने को लेकर क्या रुख रहता है, इससे सोने की कीमतों में उछाल या गिरावट तय हो सकता है।"

सर्राफ व्यापारियों को फेस्टिव सीजन के दौरान मजबूत मांग रहने की उम्मीद है। एक ज्वैलरी चेन के डायरेक्टर ने बताया, "टियर-2 शहरों में हमें सोने की मांग बढ़ी दिख रही है। करीब दो सालों के चुनौतीपूर्ण समय के बाद ग्राहक अब सोने पर खर्च या निवेश करना चाहते हैं। हमें अक्टूबर 2021 में पिछले साल के अक्टूबर के मुकाबले करीब 33 पर्सेंट अधिक ऑर्डर मिले हैं।"

Dhanteras: बजट नहीं है ज्यादा, तो 1 रुपये में धनतेरस पर खरीदें गोल्ड- जानें कैसे

कुछ एनालिस्टों का कहना है निकट भविष्य में सोने की कीमतों में कोई बड़ी तेजी नहीं देखने को मिलेगी। हालांकि वह दूसरी तरफ मोतीलाल ओसवाल के एनालिस्टों ने सोने पर पॉजिटिव रुख बरकरार रखा है। उन्होंने एक नोट में कहा, "सोने को लेकर हम बुलिश हैं और अगले 12 महीनों में सोने की कीमत पर पॉजिटिव रुख बरकरार रखा है, और उम्मीद करते हैं कि इस स्तर पर कंसॉलिडेशन के बाद जल्द ही इसकी कीमतों का ग्राम ऊपर की ओर जा सकता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें