सरकार ने असंगठित क्षेत्र में करने वाले लोगों के लिए 2015 में एक पेंशन स्कीम शुरू की थी। इसका नाम है अटल पेंशन योजना (एपीवाइ)। इस स्कीम में 18 से 40 साल की उम्र का व्यक्ति निवेश कर सकता है। उसके 60 साल के होने पर 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की पेंशन मिलती है। इनमटैक्स देने वाले लोग इस स्कीम में निवेश नहीं कर सकते। इस स्कीम में होने वाले कंट्रिब्यूशन का प्रबंधन तीन फंड मैनेजर्स करते हैं। इनमें एलआईसी पेंशन फंड, एसबीआई पेंशन फंड और यूटीआई पेंशन फंड शामिल हैं। फंड मैनेजर पोर्टफोलियो के 15 फीसदी हिस्से का निवेश शेयरों में कर सकते हैं। आइए उन शेयरों के बारे में जानते हैं, जिनमें फंड मैनेजर्स ने निवेश किए हैं।
कमिंस इंडिया के शेयरों में एपीवाइ के तीनों फंड मैनेजर ने निवेश किया है। कंपनी के शेयर 30 अगस्त को 0.14 फीसदी की तेजी के साथ 3,740 रुपये पर बंद हुए। इस साल इस कंपनी के शेयरों में जबर्दस्त तेजी दिखी है। 2024 में इसने अब तक 91 फीसदी रिटर्न दिया है।
कनटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों में एपीवाइ के तीनों फंड मैनेजर ने निवेश किया है। कंपनी के शेयर 30 अगस्त को 0.41 फीसदी की तेजी के साथ 966.65 रुपये पर बंद हुए। इस साल इस कंपनी के शेयरों में अच्छी तेजी दिखी है। 2024 में इसने अब तक 41 फीसदी रिटर्न दिया है।
एस्ट्रल के शेयरों में एपीवाइ के दो फंड मैनेजर ने निवेश किया है। कंपनी के शेयर 30 अगस्त को 0.35 फीसदी की कमजोरी के साथ 1924 रुपये पर बंद हुए। इस साल इस कंपनी के शेयरों ने निवेशकों को निराश किया है। 2024 में इसने 2.48 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
भारत फोर्ज के शेयरों में एपीवाइ के दो फंड मैनेजर ने निवेश किया है। कंपनी के शेयर 30 अगस्त को 0.39 फीसदी की तेजी के साथ 1,584.10 रुपये पर बंद हुए। इस साल इस कंपनी के शेयरों अच्छी तेजी दिखी है। 2024 में इसने अब तक करीब 27 फीसदी रिटर्न दिया है।
पीआई इंडस्ट्रीज के शेयरों में एपीवाइ के 2 फंड मैनेजर ने निवेश किया है। कंपनी के शेयर 30 अगस्त को 0.90 फीसदी की तेजी के साथ 4,503 रुपये पर बंद हुए। इस साल इस कंपनी के शेयरों ने अच्छा रिटर्न दिया है। 2024 में इसने अब तक 29 फीसदी रिटर्न दिया है।
बालकृष्ण इंडस्ट्रीज के शेयरों में एपीवाइ के 2 फंड मैनेजर ने निवेश किया है। कंपनी के शेयर 30 अगस्त को 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 2,840 रुपये पर बंद हुए। इस साल इस कंपनी के शेयरों ने बाजार से कम रिटर्न दिया है। 2024 में इसने अब तक 10 फीसदी रिटर्न दिया है।
यह भी पढ़ें: टर्म लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी को GST से छूट मिल सकती है, जीएसटी काउंसिल की बैठक में फैसले की उम्मीद
आईसीआईसीआई लोंबार्ड के शेयरों में एपीवाइ के 2 फंड मैनेजर ने निवेश किया है। कंपनी के शेयर 30 अगस्त को 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 2,135 रुपये पर बंद हुए। इस साल इस कंपनी के शेयरों में जबर्दस्त तेजी दिखी है। 2024 में इसने अब तक करीब 49 फीसदी रिटर्न दिया है।