National Pension System (NPS) में सेविंग्स करने वाले सब्सक्राइबर्स Tier 1 या Tier 2 अकाउंट्स में ऑनलाइन पैसे जमा कर सकते हैं। अगर उनके पास अकाउंट नहीं हैं, तो भी वे e-NPS के जरिए इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आपके पास PRAN (Permanent Retirement Account Number) है तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए NPS अकाउंट में पैसे जमा कर सकते हैं।

-  ENPS के पेज पर जाएं और Contribution पर क्लिक करें। आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा।

- इस फॉर्म में अपना PRAN और डेट ऑफ बर्थ डालें। वेरिफिकेशन के लिए आपके पास OTP  भेजा जाएगा।

- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ई-मेल पर OTP वेरिफिकेशन के बाद आप अपने Tier I या Tier II अकाउंट में पैसे डाल सकते हैं।

- आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पैसे भर सकते हैं।

- आपके कॉन्ट्रिब्यूशन अमाउंट का 0.05% (5 रुपए से लेकर 5,000) सर्विस चार्ज के तौर पर कटेगा।

ध्यान रखें कि अगर आप NPS Lite या फिर अटल पेंशन योजना का लाभ उठा रहे हैं तो आप e-NPS के जरिए कॉन्ट्रिब्यूशन नहीं कर सकेंगे। वहीं, कॉन्ट्रिब्यूशन करने के लिए आपके Tier 1 या Tier 2 अकाउंट एक्टिव रहने चाहिए।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।