एक चम्मच की कीमत तुम क्या जानो! 90 पैसे में खरीदकर 2 लाख रुपये में बेचा

एक चम्मच से लंदन में एक आदमी की किस्मत चमकी, आप भी सोचेंगे कि काश!

अपडेटेड Aug 03, 2021 पर 7:07 PM

एक चम्मच की कीमत कितनी हो सकती है। क्या इतनी हो सकती है कि उससे आपकी किस्मत चमक जाए। नहीं! गलत जवाब। बिल्कुल हो सकती है। दरअसल, लंदन में एक आदमी ने 90 पैसे में पुरानी टूटी हुई चम्मच खरीदी और इसी पुरानी चम्मच ने उसकी किस्मत बदल दी।

लंदन के जिस आदमी ने वह चम्मच खरीदी थी उसे लग रहा ता कि वह बेहद दुर्लभ मध्यकालीन समय की चम्मच है तो उसकी किस्मत चमका सकती है और हुआ भी वैसा ही। वह चम्मच 13वी शताब्दी में चांदी की बनी चम्मच थी।
उस व्यक्ति को जैसे ही पता चलाउसने समरसेट के लॉरेंस नीलामीकर्ताओं से संपर्क किया और नीलामी के लिए चम्मच को रजिस्टर कर दिया।

चम्मच को ऑनलाइन नीलामी के लिए रजिस्टर किए जाने के बाद बोली पूरे बढ़ती रही और अंत में उस व्यक्ति ने चम्मच को 1,97,000 रुपये में बेच दिया।

टैक्स और अन्य औपचारिकताओं के बाद चम्मच की कीमत 2 लाख रुपये के पार चली गई। उस व्यक्ति को ऑनलाइन नीलामी के जरिये 2 लाख रुपये मिले। नीलामी के बाद उस व्यक्ति ने कहा कि वह अपनी बेटी के साथ ऑनलाइन नीलामी देख रहा था और उसे भरोसा नहीं हुआ कि ऐसा हो रहा है। अब वह व्यक्ति इंग्लैंड के पूर्वी हिस्से में छुट्टी मनाने पर विचार कर रहा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।