Home Loan Rate: दुनियाभर में महंगाई दर को नियंत्रित करने के लिए ब्याज दरें बढ़ाई जा रही है। बैंक भी लोन और जमा पर ब्याज दरें बढ़ा रही हैं। कई बैंकों ने महीने में 2 बार ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। अब तीन बैंकों PNB, ICICI Bank, Bank of India ने MCLR दरें बढ़ा दी हैं। बैंकों ने marginal cost of funds-based lending rate में बढ़ोतरी कर दी है जिससे बैंको का लोन महंगा हो जाएगा और आपकी EMI बढ़ जाएगी। एमसीएलआर बढ़ने का सीधा असर होम लोन, पर्सनल लोन, ऑटो लोन की EMI पर पड़ेगा। ये नई दरें 1 दिसंबर से लागू हो चुकी हैं।
पंजाब नेशनल बैंक का नई MCLR दरें
पब्लिक सेक्टर बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने सभी पर MCLR में 5 आधार अंकों यानी 0.05 फीसदी की बढ़ोतरी की है। अब एक साल का MCLR बढ़कर 8.10 प्रतिशत हो गया है, ये पहले 8.05 प्रतिशत था। अब छह महीने का एमसीएलआर 7.75 फीसदी से बढ़कर 7.80 फीसदी हो गया है।
प्राइवेट सेक्टर बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने MCLR में 10 आधार अंकों तक की बढ़ोतरी कर दी है। इसके ओवरनाइट और एक महीने के एमसीएलआर को 8.05 फीसदी से बढ़ाकर अब 8.15 फीसदी कर दिया गया है। बैंक ने छह महीने और एक साल के एमसीएलआर को भी क्रमशः 10 बीपीएस बढ़ाकर 8.35 फीसदी और 8.40 फीसदी कर दिया है। इसके तीन महीने के एमसीएलआर को 8.25 फीसदी से बढ़ाकर 8.35 फीसदी कर दिया गया है।
बैंक ऑफ इंडिया ने MCLR ने MCLR में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी है। एक साल के एमसीएलआर को 20 बीपीएस बढ़ाकर 7.95 फीसदी से 8.15 फीसदी कर दिया गया है। बैंक ऑफ इंडिया की छह महीने की एमसीएलआर 7.65 फीसदी से बढ़कर 7.90 फीसदी हो गई है। इसके ओवरनाइट, एक महीने, तीन महीने और तीन साल के एमसीएलआर को 25 बीपीएस से बढ़ाकर 7.30 फीसदी, 7.65 फीसदी, 7.70 फीसदी और 8.35 फीसदी कर दिया गया है।