Get App

Titan Q2 Results: टाटा की कंपनी को ₹1572 करोड़ का प्रॉफिट, ज्वेलरी और वॉच बिजनेस में तगड़ी ग्रोथ

Titan Q2 Results: टाटा ग्रुप की टाइटन का दूसरी तिमाही में मुनाफा 56.3% बढ़कर ₹1,572 करोड़ हो गया। रेवेन्यू में 7.8% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। ज्वेलरी और वॉच बिजनेस ने शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी ने ₹2,500 करोड़ जुटाने की भी मंजूरी दी है। शेयर ने एक साल में 28% रिटर्न दिया है। जानिए पूरी डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 05, 2026 पर 5:53 PM
Titan Q2 Results: टाटा की कंपनी को ₹1572 करोड़ का प्रॉफिट, ज्वेलरी और वॉच बिजनेस में तगड़ी ग्रोथ
Titan के शेयर गुरुवार को BSE पर 1.72% की तेजी के साथ ₹4,831.55 पर बंद हुए।

Titan Q2 Results: टाटा ग्रुप की कंपनी Titan Company Ltd ने गुरुवार, 5 नवंबर को वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 56.3% बढ़कर ₹1,572 करोड़ हो गया।

रेवेन्यू भी 7.8% बढ़कर ₹17,830 करोड़ रहा। पिछले साल सितंबर तिमाही में यह ₹16,534 करोड़ था। वहीं, EBITDA 62.1% बढ़कर ₹2,626 करोड़ हो गया। EBITDA मार्जिन भी 9.8% से बढ़कर 14.7% पर पहुंच गया।

ज्वेलरी बिजनेस में 24% की ग्रोथ

Titan के ज्वेलरी बिजनेस ने अच्छा प्रदर्शन किया। बुलियन और डिजिटल गोल्ड की बिक्री को छोड़कर इस बिजनेस का रेवेन्यू 24% बढ़कर करीब ₹17,495 करोड़ रहा। भारत में ज्वेलरी बिजनेस की कमाई 21% बढ़कर ₹16,343 करोड़ हो गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें