Tomato Price: दिल्ली में 90 रुपये किलोग्राम में बिक रहा है टमाटर, बारिश ने डाला सप्लाई पर असर

Tomato Price: देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश के कारण सप्लाई प्रभावित होने से राजधानी के बाजारों में टमाटर की कीमतें 90 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं। आजादपुर मंडी, गाजीपुर मंडी और ओखला सब्जी मंडी सहित दिल्ली की प्रमुख थोक सब्जी मंडियों में भी टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है

अपडेटेड Jul 09, 2024 पर 10:01 PM
Story continues below Advertisement
Tomato Price Update: राजधानी के बाजारों में टमाटर की कीमतें 90 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं।

Tomato Price: देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश के कारण सप्लाई प्रभावित होने से राजधानी के बाजारों में टमाटर की कीमतें 90 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं। मंगलवार को कई सब्जी विक्रेताओं ने यह जानकारी दी। आजादपुर मंडी, गाजीपुर मंडी और ओखला सब्जी मंडी सहित दिल्ली की प्रमुख थोक सब्जी मंडियों में भी टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

शहर के कई आम लोगों ने अपने स्थानीय बाजारों और ऑनलाइन रिटेल सेल प्लेटफॉर्म पर टमाटर की बढ़ती कीमतों पर निराशा व्यक्त की। लक्ष्मी नगर इलाके के एक स्थानीय निवासी ने कहा कि कुछ दिन पहले ही हमने 28 रुपये किलो में टमाटर खरीदा था, लेकिन अब यह ऑनलाइन और स्थानीय बाजार में 90 रुपये किलो बिक रहा है। सब्जियां महंगी हो गई हैं।

आजादपुर मंडी में थोक सब्जी विक्रेता संजय भगत ने कहा कि बारिश के कारण थोक बाजारों में भी टमाटर के दाम 50 रुपये किलो तक बढ़ गए हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि पिछले एक सप्ताह में टमाटर की सप्लाई कम हो गई है। महाराष्ट्र, कर्नाटक और हिमाचल जैसे राज्यों से इस कृषि उपज को लाने वाले ट्रक की संख्या भारी बारिश के कारण कम हो गई है। गाजीपुर सब्जी मंडी के विक्रेता परवीत ने कहा कि पहले टमाटर के दाम 30-35 रुपये किलो के आसपास थे, लेकिन पिछले एक सप्ताह में थोक बाजारों में यह 60-70 रुपये तक बढ़ गए हैं।


ओखला सब्जी मंडी के एक अन्य विक्रेता के अनुसार पिछले एक सप्ताह में टमाटर की कीमतों में भारी उछाल आया है क्योंकि बारिश के कारण फसल खराब हो गई है। विक्रेता ने कहा कि टमाटर को लंबे समय तक चलने वाली सब्जी नहीं होती है और इसलिए वे बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं। बारिश के कारण सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे कीमतों में उछाल आया है। मानसून के आने के कारण देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है।

Long Weekend: साल 2024 के बचे 6 महीनों में मिलेंगे सिर्फ 5 लॉन्ग वीकेंड, चेक करें डेट्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।