कल से बदल जाएंगे रसोई गैस, PNG, CNG के दाम, महंगी होंगी ये कारें, नए साल के पहले दिन लग सकता है झटका

Financial Rules Changing from 1st January 2023: कल से आपके जीवन से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव होने वाला है। ये नियम आपकी आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हुए हैं, जिनका असर आपकी जेब और के घर के बजट पर भी पड़ सकता है। कल LPG, CNG, PNG की कीमतें देश के बड़े महानगरों में बदल जाएगी

अपडेटेड Dec 31, 2022 पर 2:48 PM
Financial Rules Changing from 1st January 2023: कल से आपके जीवन से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव होने वाला है।

Financial Rules Changing from 1st January 2023: कल से आपके जीवन से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव होने वाला है। ये नियम आपकी आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हुए हैं, जिनका असर आपकी जेब और के घर के बजट पर भी पड़ सकता है। कल LPG, CNG, PNG की कीमतें देश के बड़े महानगरों में बदल जाएगी। हर महीने की पहली तारीख को इनकी कीमत तय होती है। अगर आपका बैंक लॉकर है तो इसका नियमों में बदलाव हो जाएगा। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में..

कल तय होंगे LPG, PNG, CNG के दाम

हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस (LPG Rasoi Gas Cylinder) के दाम तय किये जाते हैं। 14 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव काफी महीने से नहीं किया गया है। इस बार उम्मीद है कि सरकार दाम कम करेगी। पहली तारीख को देश भर में PNG, CNG के दाम तय किये जाते हैं। दिल्ली और मुंबई में महीने के शुरुआती हफ्ते में कंपनियां रेट में बदलाव करती है। अगर पिछले कुछ महीनों का ट्रेंड देखें तो दिल्ली—एनसीआर और मुंबई में CNG और PNG के दाम बढ़े हैं।


महंगी हो जाएंगी ये गाड़ियां

कल से गाड़ियों की कीमतें बढ़ना शुरू हो जाएगी। मारुति सुजुकी, हुंडई मोटर, टाटा मोटर्स, मर्सिडीज-बेंज, ऑडी, रेनॉल्ट, KIA इंडिया और एमजी मोटर 1 जनवरी 2023 से अपनी गाड़ियों की कीमत बढ़ा रही हैं।

बदल जाएंगे बैंक लॉकर से जुड़े नियम

1 जनवरी से बैंक लॉकर से जुड़े नियम बदलने वाले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी प्रमुख बैंक 1 जनवरी 2023 से पहले अपने धारकों को लॉकर एग्रीमेंट जारी करने के लिए कहा है, जिसमें अनुचित नियम या शर्तें शामिल न हों। बैंक अपने मौजूदा लॉकर ग्राहकों के साथ भी एग्रीमेंट को रिन्यू करेगा। 1 जनवरी 2023 से नए लॉकर नियम लागू हो जाएंगे।

क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम बदल जाएंगे

बैंक क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम भी बदलने वाले हैं। HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड्स पॉइंट और फीस बदलने वाली है। इसके अलावा SBI ने अपने SimplyCLICK कार्डहोल्डर्स के लिए नियम बदल रहा है।

बनाना होगा E-invoice

1 जनवरी से GST के नियमों में बदलाव होने वाला है। 5 करोड़ रुपये से अधिक की सालाना टर्नओवर वाले कारोबारियों के लिए E-invoice बनाना जरूरी होगा।

मोबाइल से जुड़े बदलेंगे ये नियम

अगले महीने से फोन और मोबाइल मैन्युफैक्चर या इनका इंपोर्ट और एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी को हर मोबाइल के IMEI नंबर का रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा।

इस हफ्ते 250 से ज्यादा स्मॉलकैप्स 10-41% बढ़े, जानें अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।