Trade setup for today : बाजार में कंसोलीडेशन जारी रहने की उम्मीद, निफ्टी के लिए 24100-24000 के जोन में सपोर्ट

Trade setup : निफ्टी को अब 24,700 की ओर आगे बढ़ना होगा। यह एक अहम लेवल स्तर है जो 5 अगस्त को बने बियरिश गैप का ऊपरी छोर है। निफ्टी ने डेली चार्ट पर माइनर अपर और लोअर शैडो के साथ एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। हालांकि, वीकली टाइम फ्रेम पर, नीचे की ओर एक हैमर कैंडलस्टिक पैटर्न बना है जो एक ट्रेंड रिवर्सल पैटर्न है

अपडेटेड Aug 12, 2024 पर 8:17 AM
Story continues below Advertisement
Trade setup : बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 9 अगस्त को बढ़कर 1.09 हो गया, जबकि पिछले सत्र में यह 1.04 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है

Trade setup : पिछले कारोबारी दिन यानी 9 अगस्त को बाजार एक फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। लेकिन ये शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज (10 और 21-डे ईएमए) से ऊपर नहीं टिक पाया जो 24,400 अंक के आसपास स्थित है। मजबूती दिखाने के लिए निफ्टी को अब 24,700 की ओर आगे बढ़ना होगा। यह एक अहम लेवल स्तर है जो 5 अगस्त को बने बियरिश गैप का ऊपरी छोर है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर निफ्टी 24,400 से ऊपर बंद होने और टिकने में विफल रहता है तो 24,100-24,000 के जोन में सपोर्ट के साथ कंसोलीडेशन जारी रह सकता है। निफ्टी 50 ने बीते हफ्ते की क्लोजिंग 1.4 फीसदी की गिरावट के साथ 24,368 पर की। यहां 15 डेटा पॉइंट दिए गए हैं जिन्हें हमने आपके लिए लाभदायक ट्रेडों को पहचानने में मदद करने के लिए संकलित किया है:

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल


Image109082024

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,325, 24,299 और 24,258

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 24,408, 24,433 और 24,475

खास फॉर्मेशन : निफ्टी ने डेली चार्ट पर माइनर अपर और लोअर शैडो के साथ एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। हालांकि, वीकली टाइम फ्रेम पर, नीचे की ओर एक हैमर कैंडलस्टिक पैटर्न बना है जो एक ट्रेंड रिवर्सल पैटर्न है। इसमें निफ्टी लगातार 13वें सप्ताह 10-डे ईएमए से ऊपर बना हुआ है। इस बीच, मोमेंटम इंडीकेट आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) ने वीकली स्केस पर एक निगेटिव क्रॉसओवर दिया है।

बैंक निफ्टी

Image209082024

पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस : 50,649, 50,725, और 50,848

पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 50,403, 50,328, और 50,205

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 51078, 51,519

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट : 49,712, 48,853

खास फॉर्मेशन : बैंक निफ्टी ने डेली चार्ट पर माइनर अपर और लोअर शैडो के साथ एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न भी बनाया है, साथ ही मोमेंटम इंडीकेटर आरएसआई में एक सकारात्मक क्रॉसओवर भी है। वीकली टाइम फ्रेम पर, इंडेक्स ने एक लॉन्ग लोअर शैडो के साथ एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है जो निचले स्तरों पर खरीदारी आने का संकेत है। जबकि मोमेंटम आरएसआई में एक नकारात्मक क्रॉसओवर है।

कॉल ऑप्शन डेटा

Image309082024

वीकली बेसिस पर 25,000 की स्ट्राइक पर 87.13 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

पुट ऑप्शन डेटा

Image409082024

24,000 की स्ट्राइक पर 40.41 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

Image709082024

इंडिया VIX

Image909082024

वोलैटिलिटी में तेजी से गिरावट आई, जिससे तेजड़ियों को राहत मिली है। अगर गिरावट जारी रहती है, तो यह ट्रेंड तेजड़ियों के लिए अधिक अनुकूल हो सकता है। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX शुक्रवार को 16.6 के स्तर से 7.63 फीसदी गिरकर 15.34 पर आ गया। जबकि बीते हफ्ते यह 7.09 फीसदी ऊपर था।

हाई डिलिवरी ट्रेड

Image1409082024

यहां वे स्टॉक दिए गए हैं जिनमें डिलीवरी ट्रेड का सबसे बड़ा हिस्सा देखने को मिला। डिलीवरी का बड़ा हिस्सा स्टॉक में निवेशको (ट्रेडिंग के विपरीत) की रुचि को दर्शाता है।

75 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

Image1009082024

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 75 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला

14 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

Image1109082024

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 14 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।

32 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

Image1209082024

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 32 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।

64 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

Image1309082024

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 64 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।

पुट कॉल रेशियो

Image809082024

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 9 अगस्त को बढ़कर 1.09 हो गया, जबकि पिछले सत्र में यह 1.04 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: बंधन बैंक, बायोकॉन, ग्रैन्यूल्स इंडिया, सेल

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: आदित्य बिड़ला कैपिटल, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, बिड़लासॉफ्ट, जीएनएफसी, हिंदुस्तान कॉपर, इंडिया सीमेंट्स, इंडियामार्ट इंटरमेश, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, मणप्पुरम फाइनेंस, पंजाब नेशनल बैंक, आरबीएल बैंक

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: शून्य

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।