Trade setup : पिछले कारोबारी दिन यानी 9 अगस्त को बाजार एक फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। लेकिन ये शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज (10 और 21-डे ईएमए) से ऊपर नहीं टिक पाया जो 24,400 अंक के आसपास स्थित है। मजबूती दिखाने के लिए निफ्टी को अब 24,700 की ओर आगे बढ़ना होगा। यह एक अहम लेवल स्तर है जो 5 अगस्त को बने बियरिश गैप का ऊपरी छोर है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर निफ्टी 24,400 से ऊपर बंद होने और टिकने में विफल रहता है तो 24,100-24,000 के जोन में सपोर्ट के साथ कंसोलीडेशन जारी रह सकता है। निफ्टी 50 ने बीते हफ्ते की क्लोजिंग 1.4 फीसदी की गिरावट के साथ 24,368 पर की। यहां 15 डेटा पॉइंट दिए गए हैं जिन्हें हमने आपके लिए लाभदायक ट्रेडों को पहचानने में मदद करने के लिए संकलित किया है:
