Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
15 नवंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 424.74 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,524.67 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
MoneyControl News
अपडेटेड Nov 16, 2021 पर 8:36 AM
15 नवंबर को एक बार बाजार में पिछले दिन की तेजी बढ़ती नजर आई और सुबह के कारोबार में निफ्टी करीब 100 अंक भागता नजर आया। लेकिन दोपहर के कारोबार में इसने अपनी सारी बढ़त गवां दी और कारोबार के अंत में सपाट बंद हुआ। बाजार को कल आईटी और फार्मा शेयरों से सपोर्ट मिलता दिखा। लेकिन मेटल, बैंकिंग और फाइनेंशियल्स ने दबाव बनाया।
BSE Sensex कल 32.02 अंक बढ़कर 60,718.71 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, Nifty50 6.70 अंक बढ़कर 18,109.50 के स्तर पर बंद हुआ। कल निफ्टी की क्लोजिंग ओपनिंग की तुलना में कमजोर थी जिसके चलते इसने डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडल बनाया।
Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि डेली चार्ट पर निफ्टी ने एक छोटा बियरिश कैंडल बना लिया है। जो अस्थाई कमजोरी का संकेत है। हालांकि इसी समय निफ्टी 18,068 पर स्थित अपने 20-day SMA के करीब सपोर्ट ले रहा है। इसके अलावा इसने एक हायर बॉटम फार्मेशन बनाए रखा है जो एक पॉजिटिव संकेत है।
उन्होंने आगे कहा कि 20-day SMA अब बुल्स के लिए ट्रेंड डिसाइडर लेवल होगा। अगर निफ्टी इसके ऊपर निकल जाता है तो फिर इसमें हमें 18,200-18,275 का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं, अगर दूसरी तरफ निफ्टी 20-day SMA यानी 18,040 के नीचे जाता है तो फिर इसमें हमें 18,000-17,925 तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।
कल के कारोबार में ब्रॉडर मार्केट में मिलजुला कारोबार देखने को मिला। Nifty Midcap 100 इंडेक्स 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। वहीं, Smallcap 100 इंडेक्स में 0.25 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकडे दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18,050.4 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17,991.4 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18,189.3 फिर 18,269.2 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 38,500.3 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 38,298.2 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 39,010.8 फिर 39,319.2 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
19000 की स्ट्राइक पर 24.76 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो नवंबर सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 18,500 पर सबसे ज्यादा 24.67 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 18,000 की स्ट्राइक पर 18.27 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।
18,300 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 3.07 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 18,200 पर भी 2.89 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।
18000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17900 और फिर 17800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।
पुट ऑप्शन डेटा
17500 की स्ट्राइक पर 24.42 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो नवंबर सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 18,000 पर सबसे ज्यादा 19.61 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17,400 की स्ट्राइक पर 19.33 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।
18,100 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 4.05 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 18,200 पर भी 1.4 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 17,800 पर 90,100 कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।
18,000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17,500 और फिर 17,700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें एचडीएफसी, अतुल, कमिंस इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
54 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में 54 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें अपोलो हॉस्पिटल, टोरेंट फार्मा, आईआरसीटीसी, पीआई इंडस्ट्रीज के नाम शामिल हैं।
38 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें फिन निफ्टी, जेके सीमेंट, नेशनल एल्यूमीनियम, एमएंडएम के नाम शामिल हैं।
52 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें एफएसएल, इप्का लैब, ग्रेन्युएल्स और आरईसी लि. के नाम शामिल हैं।
46 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें सिनजिन, पावर ग्रिड, एसआरएफ और बॉयोकॉन के नाम शामिल हैं।
FII और DII आंकड़े
15 नवंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 424.74 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,524.67 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
16 नवंबर को NSE पर 9 स्टॉक F&O बैन में हैं। इनमें Bank of Baroda, BHEL, Escorts, Indiabulls Housing Finance, IRCTC, NALCO, Punjab National Bank, SAIL and Sun TV Network के नाम शामिल हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।