16 नवंबर को बाजार ने पिछले कारोबारी सत्र के बढ़त को गंवाते हुए लाल निशान में क्लोजिंग दी। निफ्टी कल 18000 के नीचे फिसलता नजर आया। वहीं सेसेंक्स करीब 400 अंक गंवाकर 60,332 के स्तर पर बंद हुआ।

16 नवंबर को बाजार ने पिछले कारोबारी सत्र के बढ़त को गंवाते हुए लाल निशान में क्लोजिंग दी। निफ्टी कल 18000 के नीचे फिसलता नजर आया। वहीं सेसेंक्स करीब 400 अंक गंवाकर 60,332 के स्तर पर बंद हुआ।
Banking and financials, FMCG, metals, and pharma शेयरों ने कल बाजार पर दबाव बनाया । हालांकि ऑटो, आईटी और कुछ चुनिंदा शेयरों से बाजार को कुछ सपोर्ट मिला। कल के कारोबार में ब्रॉडर मार्केट मिलेजुले बंदहुए। निप्टी मिडकैप इंडेक्स करीब 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ । वहीं स्म़ॉल कैप इंडेक्स करीब आधा फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था।
कल के कारोबार में मारुति सुजुकी इंडिया, मदरसनसूमी जैसे शेयर सुर्खियों में रहे थे। मारुति सुजुकी कल 7.29 फीसदी की बढ़त के साथ 8,050.35 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं मदरसनसूमी 6.2 फीसदी की बढ़त के साथ 250 के स्तर पर बंद हुआ था। ये दोनों शेयर कल एफएंडओ सेगमेंट के टॉप गेनरों में शामिल रहे थे।
इसी तरह Energy and environment solutions से जुड़ा स्टॉक थर्मेक्स ने कल इंट्राडे में 1,879.80 का रिकॉर्ड हाई छुआ था। हालांकि कारोबार के अंत में यह स्टॉक 10.17 फीसदी की गिरावट के साथ 1,793.75 के स्तर पर बंद हुआ था।
आइए जानते है अब क्या है इन शेयरों पर रिलायंस सिक्योरिटीज के विकास जैन की सलाह
Motherson Sumi Systems-इस स्टॉक ने मजबूत वॉल्यूम के साथ हायर बॉटम और हायर टॉप बनाए है उम्मीद है कि अगले कुछ हफ्तों में यह शेयर अपना ऑलटाईम हाई छु सकता है। जिनके पास यह शेयर है उनको इसमें 285 रुपये के टार्गेट के लिए बने रहने की सलाह है।
Maruti Suzuki India- इस स्टॉक में अच्छी खबरों और सेक्टर ब्रेकआउट के चलते जोरदार तेजी आती दिखी। उम्मीद है कि यह पॉजिटीव मोमेंटम आगे भी जारी रहेगा और यह स्टॉक 8,600-8,800 का स्तर छुता नजर आएगा। इस शेयर में किसी भी करेक्शन में गिरावट पर खरीद की सलाह होगी। अगर 7600 के आसपास मिलता हैतो खरीद का बेहतर मौका होगा। जिनके पास यह शेयर है वो इसमें 8800 के लक्ष्य के लिए बने रहें।
Thermax- शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स को इस स्टॉक में वर्तमान स्तरों के आसपास मुनाफावसूली की सलाह है। नई एंट्री के लिए गिरावट का इंतजार करें ।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।