TRAI का नया आदेश! अगले 5 दिनों में बंद हो जाएंगे 10 अंकों के मोबाइल नंबर

TRAI: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 अंकों वाले मोबाइल नंबरों को बंद कर दिया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 5 दिनों में प्रमोशनल कॉलिंग और मैसेज के लिए इस्तेमाल होने वाले 10 अंकों के मोबाइल नंबर बंद किए जाएंगे। दरअसल, अनरजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कॉलिंग पर पाबंदी लगाने आदेश दिए गए हैं

अपडेटेड Apr 05, 2023 पर 10:02 AM
Story continues below Advertisement
नार्मल कॉल और प्रमोशनल कॉल के लिए अगल-अलग तरह के नंबर जारी किए जाते हैं

TRAI: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Telecom Regulatory Authority of India -TRAI) आपको मोबाइल नंबरों को बंद कर सकता है। जी हां, इसके लिए ट्राई ने एक नियम बनाया है। जिसके तहत आपका 10 अंकों का मोबाइल नंबर बंद किया जा सकता है। हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था ट्राई अब अनरजिस्टर्ड (unregistered) मोबाइल नंबरों को बंद कर देगा। इन नंबरों से न तो कॉल की जा सकती है और न ही मैसेज भेजे जा सकते हैं। आपको बता दें कि ट्राई 10 अंकों के ऐसे नंबरों पर नकेल कस रहा है। जिनका इस्तेमाल बिजनेस के लिए प्रमोशन कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए किया जा रहा है।

दरअसल, ट्राई के नियमों के मुताबिक, प्रमोशनल कॉल के लिए अलग से नंबर जारी किए जाते हैं। ऐसे में अगर आप पर्सनल नंबर से प्रमोशनल कॉल करते हैं तो आपका नंबर बंद हो सकता है। ट्राई अब मोबाइल फोन यूजर्स को परेशान करने वाले प्रमोशनल मैसेज भेजने के खिलाफ सख्त हो गई है।

जानिए क्या है कॉलिंग नियम


दरअसल नार्मल कॉल और प्रमोशनल कॉल के लिए अगल-अलग तरह के नंबर जारी किए जाते हैं। ऐसा इसलिए जिससे नॉर्मल और प्रमोशनल कॉल को पहचाना जा सके। प्रमोशनल कॉल के लिए जो नंबर जारी किए जाते हैं वो 10 अंकों से ज्यादा के होते हैं। इससे मोबाइल यूजर्स आसानी से पहचान सकते हैं कि उन्हें प्रमोशनल कॉल आ रही है। ऐसे में यूजर्स के ऊपर निर्भर करता है कि वो कॉल को रिसीव करे या नहीं। ट्राई ने साफ किया कि टेलीकॉम कंपनियों को प्रमोशनल के लिए भेजे जाने वाले अनरजिस्टर्ड 10 अंक वाले मोबाइल नबंर का इस्तेमाल न किया जाए। हालांकि कई कंपनियां नॉर्मल 10 डिजिट वाले नंबर से प्रमोशन मैसेज या कॉल करती है। यह पूरी तरह से नियमों के खिलाफ है।

Airtel का पूरा पैसा वसूल प्लान, एक रिचार्ज में मिलेगा 190GB डेटा, 3 लोग कर पाएंगे सिम इस्तेमाल

5 दिनों के भीतर मोबाइल नंबर हो जाएगा बंद

कई बार मोबाइल यूजर्स प्रमोशन कॉल को रिसीव नहीं करते हैं। ऐसे में कंपनियां नॉर्मल नंबरों से कॉल करने लगते हैँ। मिली जानाकरी के मुताबिक, ट्राई ने इसे रोकने के लिए टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स से भी बात की है। नियमों के मुताबिक, अगर कोई यूजर किसी नॉर्मल नंबर से प्रमोशनल कॉल करते हुए पाए जाते हैं तो उसके नंबर को 5 दिनों के भीतर बंद किया जा सकता है। ऐसे में टेलीमार्केटिंग कंपनियों में काम करने वाले यूजर्स को पर्सनल मोबाइल नंबर की बजाय कंपनी के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से प्रमोशनल कॉलिंग करना चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।