ATM Transaction Failed: ATM से पैसे निकालने पर कभी-कभी तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी ऐसा होता है कि कि ATM से पैसे निकालने पर ट्रआंजैक्शन फेल हो गया और अकाउंट से पैसे कट गए। यानी हमको ATM मशीन से पैसे तो नहीं मिले। जिसमें बैंक से आई हुई पर्ची में दिखाई देता है कि आपके अकाउंट से पैसे कट गए। ऐसे में हम सब लोगों ने ATM खराबी के बारे में जरूर सुना होगा। कुछ मामलों में तो ATM ट्रांजैक्शन को अस्वीकार कर देता है और आपको कुछ ही देर में मैसेज आता है कि आपके अकाउंट में पैसे क्रेडिट हो गए। लेकिन अगर आपके अकाउंट में ऑटो क्रेडिट कार्ड नहीं होता है। अगर आपके अकाउंट में ऑटो क्रेडिट नहीं तो इन नियमों का करें पालन
-जब भी ट्रांजैक्शन कैंसल हो जाता है तो ATM  से ट्रांजैक्शन फेल की रसीद मिलती है। इस रसीद को अपने पास सुरक्षित रखें। क्योंकि इसमें ट्रांजैक्शन का रिफ्रेंस नंबर लिखा होता है।

1 - अपने बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट चेक करें। अगर आपके अकाउंट से पैसे कट गए हैं तो तुंरंत बैंक से संपर्क करें।

2 - ATM में मौजूद डॉप बक्स में शिकायत दर्ज कराएं।

3 - बैंक से संपर्क करें।

4 - अगर आप बैंक की ब्रांच में नहीं जा सकते हैं तो बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें और कस्टमर केयर नंबर पर फोन करें। अपने ट्रांजैक्शन के बारे में पूरी जानकारी दें।

5 - आप इस ट्रांजैक्शन के बारे में बैंक को मेल भी कर सकते हैं और उनसे मदद मांग सकते हैं।

6 - आपको 24 घंटे के भीतर बैंक से फोन आएगा और आपके अकाउंट से जितने पैसे कटे हैं वो 7 वर्किंग डेज (कार्य दिवस) पर आपके अकाउंट में जमा कर दिए जाएंगे। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।