टैक्स बचाने के लिए अगर आपके पास कन्या है तो सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Account -SSA) में निवेश करना बेहतर साबित हो सकता है। जनवरी से मार्च महीने की तिमाही में सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना के साथ स्माल सेविंग्स स्कीम्स (small savings schemes) की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। स्माल सेविंग्स स्कीम्स में हर तिमाही ब्याज दरों में बदलाव किया जाता है। सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट ओपन करने के बाद आप इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (India Post Payments Bank -IPPB) ऐप के साथ आप अपने अकाउंट को मैनेज कर सकते हैं।

जानिए डिजिटल पेमेंट ऐप DakPay क्या है?

सरकार ने पिछले महीने DakPay डिजिटल पेमेंट ऐप लॉन्च किया था। पोस्ट ऑफिस और IPPB के ग्राहक भी इस ऐप का उपयोग कर सकते हैं। DakPay इंडिया पोस्ट और IPPB द्वारा दी गई डिजिटल फाइनेंशियल और बैकिंग सर्विस मुहैया कराता है। डिजिटल पेमेंट ऐप DakPay के जरिए आप पैसे भेजना, क्यूआर कोड को स्कैन करना और पेमेंट करने जैसी कारोबारियों के पेमेंट करने की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। देश में किसी भी बैंक के साथ ग्राहकों को Interoperable banking सर्विस मुहैया कराई जाती है।

सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याज दरें

सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याज दरें सरकार द्वारा निर्धारित की जाती हैं। हर तिमाही इनकी ब्याज दरों में बदलाव किया जाता है। सुकन्या समृद्धि योजना में एक फिस्कल ईयर में कम से कम 250 रुपये निवेश करना जरूरी है और इसकी अधिक से अधिक लिमिट 1.50 लाख रुपये है। अकाउंट ओपन करने के बाद इसका मेच्योरिटी पीरियड 21 साल है। मौजूदा समय में पोस्ट ऑफिस की स्माल सेविग्स स्कीम में जमाकर्ताओं को 7.6 फीसदी की ब्याज मिल रही है।

IPPB ऐप के जरिए SSY अकाउंट में ऑनलाइन पैसे करें ट्रांसफर

- सबसे पहले आपको अपने सेविंग अकाउंट को IPPB अकाउंट से जोड़ना होगा।
- DOP Product में विजिट करें और सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट को चुनें।

- अब आपको SSY अकाउंट नंबर और DOP कस्टमर आईडी एंटर करना होगा।

- इसके बाद आपको किस्त की अवधि (installment duration) और अमाउंट का चयन करें।

- पेमेंट सक्सेफुल होने के बाद, IPPB आपको नोटिफिकेशन यानी सूचित कर देगा। 

 
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।