गलत व्यक्ति को कर दिये हैं Gpay, PhonePe, Paytm UPI से पैसे ट्रांसफर? यहां जानें कैसे मिलेंगे वापिस

Wrong UPI Transaction: देश में डिजिटल पेमेंट में बीते सालों में काफी तेजी आई है। डिजिटली पेमेंट बढ़ने से डिजिटल रूप से अपने पैसे ठगे जाने या अनजाने में किसी गलत व्यक्ति को पेमेंट करने का खतरा भी बढ़ने लगा है। बड़ी संख्या में ऐसे मामले सामने आए हैं जब लोगों ने गलत UPI आईडी डाल दी और पैसे गलत यूजर के पास चले गए। ऐसे में कई बार अपनी गलती से लोगों को नुकसान उठाना पड़ता

अपडेटेड Dec 07, 2022 पर 6:47 PM
Wrong UPI transfer: ऐसे मामले सामने आए हैं जब लोगों ने गलत UPI आईडी डाल दी और पैसे गलत यूजर के पास चले गए।

Wrong UPI Transaction: देश में डिजिटल पेमेंट में बीते सालों में काफी तेजी आई है। डिजिटली पेमेंट बढ़ने से डिजिटल रूप से अपने पैसे ठगे जाने या अनजाने में किसी गलत व्यक्ति को पेमेंट करने का खतरा भी बढ़ने लगा है। बड़ी संख्या में ऐसे मामले सामने आए हैं जब लोगों ने गलत UPI आईडी डाल दी और पैसे गलत यूजर के पास चले गए। ऐसे में कई बार अपनी गलती से लोगों को नुकसान उठाना पड़ता है। हालांकि, गलत खाते में पैसा ट्रांसफर होने पर आप कई कदम उठा सकते हैं जिससे आपको पैसे वापिस मिल जाए।

सबसे पहले NPCI करनी होगी शिकायत

आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार डिजिटल सर्विस के दौरान कई बार लोग अनजाने में गलत व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर कर देते हैं। ऐसे में उन्हें सबसे पहले पेंमेंट की शिकायत दर्ज करनी होगी। उदाहरण के लिए अगर पीड़ित व्यक्ति ने Google Pay, PhonePe या Paytm जैसे UPI प्लेटफॉर्म के जरिए गलत तरीके से पैसे ट्रांसफर किए हैं, तो वह पहले NPCI पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।


अनजाने में UPI के जरिये की गई ट्रांजेक्शन की कर सकते हैं शिकायत

National Payments Corporation of India’s (NPCI) की वेबसाइट के मुताबिक आप गलत यूपीआई (UPI) ट्रांजेक्शन की शिकायत कर सकते हैं। ये शिकायत दोनों तरह की ट्रांजेक्शन की लिए की जा सकती है। पहली, फंड ट्रांसफर और दूसरी मर्चेंट ट्रांजेक्शन के लिए शिकायत कर सकते हैं।

ऐसे कर सकते हैं शिकायत

पीड़ित व्यक्ति npci.org.in की वेबसाइट पर जाकर ‘Dispute Redressal Mechanism’ टैब पर क्लिक कर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इस टैब के नीचे ‘Compliant’ का एक सेक्शन है। यहां एक ऑनलाइन फॉर्म उपलब्ध है। इस फॉर्म में जानकारी देनी होगी जैसे यूपीआई ट्रांजेक्शन आईडी, वर्चुअल पेमेंट एड्रेस, ट्रांसफर किया हुआ अमाउंट, ट्रांजेक्शन डेट, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर आदि देना होगा। इसके अलावा आपको बैंक स्टेटमेंट भी अपलोड करनी होगी। ताकि, पता चल सके कि आपके बैंक खाते से पैसे कट चुके हैं। फॉर्म भरते हुए आपको ‘Incorrectly transferred to another account’ का ऑप्शन शिकायत के कारण में देना होगा।

यहां भी कर सकते हैं शिकायत

NPCI की वेबसाइट के मुताबिक शिकायतकर्ता को पहली शिकायत वहां करनी होगी जहां से पेमेंट की है। यानी, अगर Paytm से गलत जगह पेमेंट कर दी है तो पहले वहां शिकायत करनी होगी। जब आपकी शिकायत पर कोई भी कार्रवाई नहीं होती है तो आपको अगला कदम उठाने की जरूरत होगी। इसके बाद आप PSP बैंक यानी जिसके खाते में पैसे गए हैं वहां शिकायत कर सकते हैं। यहां भी अगर सुनवाई नहीं होती तो आप Banking Ombudsman को अप्रोच कर सकते हैं। इसके लिए आप डिजीटली शिकायत कर सकते हैं।

Daily Voice: भारत में महंगाई अब अपने चरम पर, आगे बैंकिंग और ऑटो शेयर कराएंगे जोरदार कमाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।