गोवा या नॉर्थ ईस्ट घूमने के खर्च पर जाएं थाईलैंड, श्रीलंका या नेपाल, X-mas और न्यू ईयर के लिए करें प्लान

X-mas and New Year Tour Package Plan: क्या आ प भी इस बार क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों में गोवा या केरल या पहाड़ों पर जानें का प्लान कर रहे हैं? तो इस बार देश में घूमने की जगह थोड़े पैसे ज्यादा खर्च करके विदेश घूमने निकल सकते हैं। एशियाई देशों में भारतीयों को फ्री वीजा और वीजा ऑन अराइवल की सर्विस देता है

अपडेटेड Dec 05, 2023 पर 5:53 PM
भारतीय (Indians) अब बिना किसी वीजा फीस के थाईलैंड घूम सकते हैं।

X-mas and New Year Tour Package Plan: क्या आप भी इस बार क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों में गोवा या केरल या पहाड़ों पर जानें का प्लान कर रहे हैं? तो इस बार देश में घूमने की जगह थोड़े पैसे ज्यादा खर्च करके विदेश घूमने निकल सकते हैं। एशियाई देशों में भारतीयों को फ्री वीजा और वीजा ऑन अराइवल की सर्विस देता है। आपको पहले से वीजा लेने की परेशानी भी नहीं होगी। आप बस अपना बैग पैक कीजिये और हवाई टिकट बुक करिये और निकल जाइए।

थाईलैंड

अगर आप भी थाईलैंड घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय (Indians) अब बिना किसी वीजा फीस के थाईलैंड घूम सकते हैं। यानी, अब बिना किसी वीजा फीस का अमाउंट दिये थाईलैंड में घूम सकते हैं। थाईलैंज वीजा फीस 3,000 रुपये के करीब है, जो अब एयरपोर्ट पर जाकर देनी होती है। हालांकि, अब आपको ये फीस नहीं देनी होगी। थाईलैंड ज्यादा से ज्याजा टूरिस्ट को आकर्षित करने के लिए ऐसा ऑफर दे रहा है। थाईलैंड अस्थायी तौर पर वीजा की जरूरतों को भारतीयों के लिए मई 2024 तक के लिए हटा दिया है।


श्रीलंका

24 अक्टूबर को श्रीलंका कैबिनेट ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 31 मार्च 2024 तक भारत, चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड को मुफ्त वीजा जारी करने की मंजूरी दे दी थी। श्रीलंका के विदेश मंत्री अली ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी। ये सर्विस 31 मार्च 2024 तक मिलेगी। इन देशों के पर्यटक अब श्रीलंका के लिए बिना किसी चार्ज के वीजा ले सकते हैं।

भूटान

खूबसूरत पहाड़ियों और मैदानों के लिए मशहूर भूटान बहुत ही खूबसूरत देश है। हम भारतीय ही नहीं विदेशी भी यहां आने का सपना देखते हैं। भूटान अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शानदार जगहों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। भारतीयों को यहां बिना वीजा के यात्रा करने की इजाजत कुछ शर्तों पर मिलती है। इतना ही नहीं पड़ोस में होने की वजह से यह जगह भारतीयों के लिए इतनी महंगी भी नहीं होगी। वीजा के लिए आपको यहां आईडी प्रूफ देना होगा।

फिजी

फिजी बिना वीजा के घूमने के लिए बेस्ट है। इतना ही नहीं मालदीव के बाद अब कपल्स ने फिजी को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर लिया है। यहां भारतीयों की तादाद काफी ज्यादा है और यही वजह है कि बड़ी संख्या में भारतीय यहां घूमने के लिए फिजी पहुंचते हैं।

नेपाल

हम नेपाल को कैसे भूल सकते हैं। यहां आकर कम से कम एक बार नेपाल घूमने का सपना तो हर किसी का होता है। और भारतीयों के लिए अच्छी बात यह है कि इस देश की आपको ज्यादा कीमत नहीं लगेगी। अगर वीजा की बात करें तो भारतीयों को यहां वीजा की जरूरत नहीं है।

मॉरीशस

मॉरीशस का नाम भी उन देशों में शामिल है जो बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। कपल्स के बीच मॉरीशस सबसे फेवरेट है, यहां आप बीच और जंगलों के बीच घूमने जा सकते हैं। अपने पलों को यादगार और खास बनाने के लिए आप भी इस जगह को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

Market outlook : बाजार में रिकॉर्ड तोड़ तेजी बरकरार, जानिए 6 दिसंबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।