Get App

Udhampur Blast: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में अदालत परिसर के बाहर विस्फोट में 1 व्यक्ति की मौत, 13 घायल

उधमपुर के SSP विनोद कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि उधमपुर के सलाथिया चौक पर विस्फोट में सात लोग घायल हुए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 09, 2022 पर 3:20 PM
Udhampur Blast: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में अदालत परिसर के बाहर विस्फोट में 1 व्यक्ति की मौत, 13 घायल
केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने घटना के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है

Udhampur Blast: जम्मू क्षेत्र के उधमपुर शहर में बुधवार को जिला अदालत के बाहर विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट दोपहर करीब एक बजे हुआ। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) ने घटना के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि विस्फोट के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, इस विस्फोट में 13 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना में एक की जान चली गई और 13 घायलों को अस्पताल ले जाया गया। मैं डीसी श्रीमती इंदु चिब के साथ मिनट दर मिनट संपर्क में हूं।

वहीं, उधमपुर के SSP विनोद कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि उधमपुर के सलाथिया चौक पर विस्फोट में सात लोग घायल हुए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें