Aadhar: यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार यूजर्स को खुशखबरी दी है। अब आधार को फ्री अपडेट करने की आखिरी तारीख फिर से 3 महीने बढ़ा दी गई है। मतलब आधार यूजर्स अब दिसंबर 2023 तक फ्री में आधार में जानकारी अपडेट कर सकेंगे। फिलहाल यह समयसीमा 14 सितंबर को खत्म हो रही थी।
आधार अथॉरिटी द्वारा 6 सितंबर 2023 को जारी सर्कुलर के मुताबिक अधिक से अधिक नागरिकों को आधार में अपने डॉक्यूमेंट को अपडेट करने के लिए मुफ्त में सर्विस दी जा रही है। अब फ्री में जानकारी अपडेट करने के लिए सर्विस को 3 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। अब इस सर्वि को 3 महीने यानी 15 सितंबर 2023 से 14 दिसंबर तक बढ़ाने का फैसला लिया है।
आधार अथॉरिटी (UIDAI) के फैसले के मुताबिक myAadhaar पोर्टल https://myaadhaar.uidai.gov.in/ के जरिए डॉक्यूमेंट को अपडेट करने की सर्विस 14 दिसंबर तक मुफ्त दी जाएगी। इसके अलावा 10 साल पुराने आधार धारकों को भी अपनी जानकारी अपडेट करने के लिए कहा जा रहा है। आधार वेबसाइट के अनुसार जनसांख्यिकीय जानकारी की सटीकता के लिए आधार को अपडेट करना जरूरी है।
आधार अथॉरिटी ने कहा है कि फ्री में डॉक्यूमेंट अपडेट https://myaadhaar.uidai.gov.in पर ऑनलाइन कर सकते हैं। सीएससी या आधार केंद्र पर जाकर अपडेट कराने पर 25 रुपये चार्ज देना होगा।
आधार में एड्रेस प्रूफ फ्री में कैसे अपलोड करें
सबसे पहले https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं।
इसके बाद लॉगइन करें और नाम/लिंग/जन्मतिथि और पता अपडेट करने का ऑप्शन चुनें।
अब अपडेट आधार ऑनलाइन के विकल्प पर क्लिक करें।
जनसांख्यिकीय विकल्पों की सूची से पता चुनें और 'Aadhar Update Proceed' ऑप्शन पर क्लिक करें।
पते के प्रमाण की स्कैन की हुई प्रति अपलोड करें और आवश्यक जनसांख्यिकीय जानकारी दें।
अब एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर यानी SRN जेनरेट होगा। इसे नोट कर लें। वैरिफिकेशन के बाद आपका पता अपडट हो जाएगा।