UPI पेमेंट ने छुआ रिकॉर्ड स्तर, दिसंबर महीने में की 12.82 लाख करोड़ रुपये की ट्रांजेक्शन

UPI Payments: यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) पेंमेंट ने दिसंबर महीने में अपने रिकॉर्ड स्तर को छू लिया। दिसंबर में 12.82 लाख करोड़ रुपये की पेमेंट UPI की जरिये की गई। दिसंबर में प्लेटफॉर्म पर वॉल्यूम के लिहाज से 782 करोड़ ट्रांजैक्शन किए गए। यूपीआई प्लेटफॉर्म को 2016 में लॉन्च किया गया था

अपडेटेड Jan 03, 2023 पर 10:05 AM
दिसंबर में 12.82 लाख करोड़ रुपये की पेमेंट UPI की जरिये की गई।

UPI Payments: यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिये पेंमेंट ने दिसंबर महीने में अपने रिकॉर्ड स्तर को छू लिया। दिसंबर में 12.82 लाख करोड़ रुपये की पेमेंट UPI की जरिये की गई। दिसंबर में प्लेटफॉर्म पर वॉल्यूम के लिहाज से 782 करोड़ ट्रांजैक्शन किए गए। यूपीआई प्लेटफॉर्म को 2016 में लॉन्च किया गया था।

दिसंबर में छुआ रिकॉर्ड स्तर

वित्तीय सेवा विभाग (Department of Financial Services) ने ट्वीट के जरिये बताया कि यूपीआई ने देश में डिजिटल पेमेंट में क्रांति की शुरुआत करने में बड़ा योगदान दिया है। दिसंबर 2022 में यूपीआई ने 12.82 लाख रुपये मूल्य के 7.82 बिलियन ट्रांजेक्शन को पार कर लिया है। यूपीआई के जरिए पेमेंट इस साल अक्टूबर में 12 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया था। नवंबर में UPI के माध्यम से 11.90 लाख करोड़ रुपये के 730.9 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए थे।


तेजी से पेमेंट करने का आसान तरीका है UPI

UPI एक तुरंत रीयल-टाइम पेमेंट का तरीका है, जो इंटर-बैंक पीयर-टू-पीयर (P2P) ट्रांजेक्शन की सुविधा देता है। ये ट्रांजेक्शन आसान स्टेप्स में मोबाइल के जरिये किया जा सकता है। इसके अलावा यूपीआई पेमेंट के लिए कोई चार्ज नहीं लगता है। कैशलेस ट्रांजेक्शन का सस्ता माध्यम महीने-दर-महीने आम लोगों को ज्यादा आकर्षित कर रहा है। इस पर अभी 381 बैंक सक्रिय हैं।

Taking Stock: बाजार ने नये साल की शुरुआत मजबूत नोट पर की, जानें कल कैसी रहेगी निफ्टी की चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।