Union Bank of India ने करोड़ों ग्राहकों को दिया तोहफा, Fixed Deposit पर बढ़ाया ब्याजposit

Fixed Deposit Rates: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी (FD) पर ब्याज दरों में रिवीजन कर दिया है। यूनियन बैंक की वेबसाइट के अनुसार नई ब्याज दरें 1 जून 2024 से लागू हो गई है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सात से 45 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर आम लोगों को 3.5 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं

अपडेटेड Jun 01, 2024 पर 3:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी (FD) पर ब्याज दरों में रिवीजन कर दिया है।

Fixed Deposit Rates: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी (FD) पर ब्याज दरों में रिवीजन कर दिया है। यूनियन बैंक की वेबसाइट के अनुसार नई ब्याज दरें 1 जून 2024 से लागू हो गई है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सात से 45 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर आम लोगों को 3.5 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। 46 दिन से 90 दिन के बीच की एफडी पर अब 4.50 फीसदी की ब्याज दर मिल रही है। 91 दिनों से 180 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.80 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। 181 दिन से लेकर 1 साल से कम FD पर 6.25 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।

सीनियर सिटीजन के लिए एफडी रेट्स

सीनियर सिटीजन को सामान्य दरों के अलावा 0.50% का एक्स्ट्रा ब्याज मिल रहा है। सीनियर सिटीजन को दी जाने वालीअधिकतम ब्याज दर 399 दिनों के लिए 7.75 प्रतिशत है।


सुपर सीनियर सिटीजन एफडी रेट्स

बैंक सुपर सीनियर सिटीजन के लिए 0.75 प्रतिशत अधिक ब्याज दे रहा है। 399 दिनों की एफडी पर अधिकतम ब्याज दर 8 फीसदी है।

यूनियन बैंक के FD रेट्स - यहां सामान्य नागरिक और सीनियर सिटीजन के इंटरेस्ट रेट दिया है

टाइम पीरियड आम जनता सीनियर सिटीजन
7 दिन – 14 दिन 3.50% 4%
15 दिन – 30 दिन 3.50% 4%
31 दिन- 45 दिन 3.50% 4%
46 दिन – 90 दिन 4.50% 5%
91 दिन – 120 दिन 4.80% 5.30%
121 दिन – 180 दिन 4.90% 5.40%
181 दिन से <1 साल तक 6.25% 6.75%
1 साल 6.75% 7.25%
1 साल – 398 दिन 6.75% 7.25%
399 दिन 7.00% 7.50%
400 दिन से 2 साल 7.25% 7.75%
2 साल से 3 साल 6.50% 7%
3 साल से 5 साल 6.50% 7%
5 साल से 10 साल 6.50% 7%

SBI: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को दिया नए साल का तोहफा, FD पर बढ़ाया ब्याज

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।