यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने दिया ग्राहकों को तोहफा, टू-व्हीलर, कार और होम लोन पर मिलेगी छूट

Union Bank of India: पब्लिक सेक्टर बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) ने 700 और उससे अधिक क्रेडिट स्कोर वाले सभी नए ग्राहकों के लिए होम लोन, ऑटो लोन, टू-व्हीलर लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस पर 100 प्रतिशत छूट का ऐलान किया है

अपडेटेड Aug 21, 2023 पर 1:51 PM
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने होम और कार लोन की प्रोसेसिंग फीस में 100 फीसदी छूट दे रहा है।

Union Bank of India: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करने के फैसले के बाद एक अन्य सरकारी बैंक ने ग्राहकों को खुशखबरी दी है। दरअसल, पब्लिक सेक्टर बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) ने 700 और उससे अधिक क्रेडिट स्कोर वाले सभी नए ग्राहकों के लिए होम लोन, ऑटो लोन, टू-व्हीलर लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस पर 100 प्रतिशत छूट का ऐलान किया है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने दी प्रोसेसिंग फीस पर छूट

अगर आप घर या कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने होम और कार लोन की प्रोसेसिंग फीस में 100 फीसदी छूट दे रहा है। यानी, अब होम लोन और ऑटो लोन लेने वालों को प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होगी। यह ऑफर 16 अगस्त 2023 से 15 नवंबर 2023 तक रहेगा। इस छूट को अन्य बैंकों और वित्तीय संस्थानों से होम लोन को ट्रांसफर कराने की प्रोसेसिंग फीस पर फायदा उठाया जा सकता है।


यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एफडी दरें

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 7 दिनों से 10 साल की एफडी पर आम जनता को 3 से 7 प्रतिशत प्रति वर्ष और सीनियर सिटीजन को 3.50 से 7.50 प्रतिशत सालाना की ब्याज दर दे रहा है। 5 से 10 साल की की बैंक की टैक्स सेविंग FD पर ब्याज दर आम जनता के लिए 6.70 प्रतिशत सालाना और वरिष्ठ नागरिक को 7.20 प्रतिशत सालाना दिया जा रहा है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भी दी छूट

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM) ने शनिवार को घर और कार लोन पर ब्याज दर में 20 आधार अंकों तक की कटौती कर दी है। बैंक ने अपने ग्राहकों को लिए प्रोसेसिंग फीस भी माफ कर दिया है। बैंक की नई कटौती के बाद होम लोन की नई दरें 8.60 प्रतिशत से 8.50 प्रतिशत पर मिल रहा है। जबकि, कार लोन को 20 आधार अंक सस्ता कर 8.70 प्रतिशत कर दिया है। BOM की ये नई दरें 14 अगस्त से लागू हो चुकी है। बैंक के मुताबिक कम ब्याज दरों और प्रोसेसिंग शुल्क में छूट से ग्राहकों को डबल फायदा होगा। इससे ग्राहकों को अपना वित्तीय बोझ कम करने में मदद करेगा।

मजबूत मार्केट में भी टूट गया M&M, इस कारण शेयरों को लगा तगड़ा झटका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।