आधार कार्ड में आसानी से अपडेट कर सकते हैं पूरा एड्रेस, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस

आधार कार्ड एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जिसकी जरूरत आज के समय में सभी जगह पड़ती है

अपडेटेड Oct 26, 2021 पर 11:23 AM
Story continues below Advertisement

आधार कार्ड एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जिसकी जरूरत आज के समय में सभी जगह पड़ती है। बैंक, फाइनेंशियल वर्क, सब्सिडी के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आपका एड्रेस गलत है या आपने अगर घर बदला है, तो आपको एड्रेस बदलना होगा। वरना आपको परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं आप आधार कार्ड में कैसे अपना एड्रेस अपडेट कर सकते हैं।

अब आप घर बैठे अपनी सहूलियत के मुताबिक आधार में एड्रेस बदल सकते हैं। जानें पूरा तरीका..

Tech Mahindra Q2: मुनाफा 26% बढ़ा, 15 रुपए प्रति शेयर स्पेशल डिवीडेंड का एलान

- डायरेक्ट UIDAI लिंक ssup.uidai.gov.in/ssup/ पर लॉग इन करें।

- इसके बाद Proceed to Update Aadhaar पर क्लिक करें।

- अब 12 डिजिट वाले UID नंबर को एंटर करें।


- इसके बाद दिए गए कैप्चा या सिक्योरिटी कोड को एंटर करें।

- अब Send ओटीपी ऑप्शन पर क्लिक करें।

- इसके बाद आपके आधार कार्ड के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।

- ओटीपी मिलने के बाद उसे डालें और लॉग इन पर क्लिक करें।
-  यहां आपको आपके आधार कार्ड के डिटेल दिखने लगेगी। यहां आपको बताए गए 32 डॉक्यूमेंट में से एक सबमिट करना होगा। उसे सिलेक्ट कर सबमिट कर दें। आपका एड्रेस अपडेट हो जएगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।