PPF-सुकन्या समृद्ध‍ि, SCSS अकाउंट पर आया बड़ा अपडेट, 1 अक्‍टूबर से फ्रीज हों जाएंगे ऐसे अकाउंट, बचा है 2 दिन का समय

PPF, SSY Account Holders: सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS), पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF), नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) या अन्य स्मॉल सेविंग स्कीमों में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए बड़ा अपडेट है। 1 अक्टूबर 2023 को ये अकाउंट फ्रीज हो सकते हैं, अगर आपने ये काम नहीं किया

अपडेटेड Sep 28, 2023 पर 6:13 PM
अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो स्मॉल सेविंग अकाउंट 1 अक्टूबर को फ्रीज कर दिया जाएगा।

PPF, SSY Account Holders: सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS), पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF), नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) या अन्य स्मॉल सेविंग स्कीमों में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए बड़ा अपडेट है। 1 अक्टूबर 2023 को ये अकाउंट फ्रीज हो सकते हैं, अगर आपने ये काम नहीं किया। आपका जहां भी स्मॉल सेविंग में अकाउंट हैं, वहां अपने आधार को अपडेट कर दें। अपने PPF, NSC, टाइम डिपॉजिट, सुकन्या योजना जैसी स्कीमों में आधार अपडेट कर दें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो स्मॉल सेविंग अकाउंट 1 अक्टूबर को फ्रीज कर दिया जाएगा। ये तब तक फ्रीज रहेगा जब तक आप आधार की जानकारी नहीं देते हैं। अब जानकारी देने के लिए दो दिन का ही समय बचा है।

स्मॉल सेविंग स्कीम में आधार है जरूरी

वित्त मंत्रालय के नोटिफिकेशन के बाद आधार नंबर अनिवार्य हो गया है ।वित्त मंत्रालय ने पीपीएफ, एनएससी और अन्य छोटी बचत योजनाओं के लिए आधार और पैन जरूरी कर दिया है। इसे 31 मार्च 2023 को जारी एक अधिसूचना के माध्यम से नोटिफाई किया गया था। नोटिफिकेशन के अनुसार यदि किसी जमाकर्ता ने पहले ही खाता खोल लिया है और आधार नंबर बैंक या पोस्ट ऑफिस में नहीं दिया था, तो उसे 1 अप्रैल 2023 से छह महीने के अंदर अपना आधार नंबर देना होगा। यदि ऐसा नहीं किया जाता है, तो अकाउंट फ्रीज हो जाएगा।


बचा है कम समय

पोस्ट ऑफिस में किया गया निवेश फ्रीज होने की स्थिति में आपको कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। निवेशक अपने पीपीएफ या सुकन्या समृद्धि खाते में निवेश नहीं कर पाएंगे। निवेशकों को उनके बैंक खाते में मैच्योरिटी मनी क्रेडिट नहीं दिखेगी। यदि जमाकर्ता आधार नंबर नहीं देते हैं, तो उसका खाता तब तक निष्क्रिय हो जाएगा जब तक आधार नंबर बैंक या पोस्ट ऑफिस में जमा नहीं करते हैं। ऐसे में अगर आपने किसी छोटी बचत योजना में निवेश किया है और अब तक अपना आधार कार्ड नंबर जमा नहीं किया है तो आपको ऐसा करने में बिल्कुल भी देरी नहीं करनी चाहिए।

Yatra Online का शेयर 10% गिरकर हुआ लिस्ट, जानें अब स्टॉक को खरीदें, बेचें या करें होल्ड?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।