Get App

2000, 3000, 50000 से लेकर 75000 रुपये तक के UPI पेमेंट पर कितना लगेगा MDR, यहां जानिए पूरा कैलकुलेशन

सरकार ने UPI के लिए MDR 0.40% फिक्स कर दिया है। जानिए ₹2,000 से लेकर ₹75,000 तक के UPI पेमेंट पर कितना MDR लगेगा? साथ ही, ₹1 लाख के पेमेंट पर MDR क्यों ₹400 की जगह ₹300 रहेगा।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Sep 15, 2026 पर 7:48 PM
2000, 3000, 50000 से लेकर 75000 रुपये तक के UPI पेमेंट पर कितना लगेगा MDR, यहां जानिए पूरा कैलकुलेशन
सरकार ने साफ किया है कि MDR ग्राहक को नहीं देना होगा।

UPI पेमेंट पर MDR यानी मर्चेंट डिस्काउंट रेट को लेकर अब तस्वीर साफ है, जो 15 अक्टूबर से लागू होने वाली है। इसका हिसाब पेमेंट की रकम के आधार पर होगा। ₹2,000 तक के ट्रांजैक्शन पर कोई MDR नहीं लगेगा। इसके ऊपर 0.40% की दर से MDR की गणना होगी। हालांकि, बड़े पेमेंट पर इसकी अधिकतम सीमा भी तय है।

सरकार ने साफ किया है कि MDR ग्राहक को नहीं देना होगा। इसका भुगतान मर्चेंट यानी दुकानदार करेगा। यह रकम मर्चेंट के बैंक को मिलेगी। इसलिए ग्राहक के खाते से पेमेंट की रकम के अलावा MDR की रकम अलग से नहीं कटेगी।

किस पेमेंट पर कितना लगेगा MDR

मर्चेंट को दी गई रकम MDR प्रतिशत MDR की रकम
₹2,000 कोई MDR नहीं ₹0
₹3,000 0.40% ₹12
₹50,000 0.40% ₹200
₹75,000 से ज्यादा अधिकतम ₹300 ₹300

₹3,000 के पेमेंट पर कितना MDR?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें