NPCI new UPI Guidelines: आपकी UPI आईडी को लेकर एक जरूरी अपडेट आया है। सभी बैंक और PhonePe और Google Pay जैसे थर्ड पार्टी ऐप पिछले एक साल निष्क्रिय UPI आईडी को बंद कर देंगे। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने सभी बैंकों और थर्ड पार्टी ऐप्स को उन सभी आईडी को ब्लॉक करने का निर्देश दिया है, जिनमें पिछले एक साल में कोई भी ट्रांजेक्शन नहीं हुआ है। इसके लिए NPCI ने 31 दिसंबर तक का समय दिया है। अगर आपने भी काफी समय से अपने UPI आईडी से कोई ट्राजेक्शन नहीं किया है तो उसे एक्टिव कर लें। वरना, आपकी यूपीआई आईडी 31 दिसंबर 2023 के बाद बंद हो जाएगी।
