UPI Third Party Payment: थर्ड पार्टी UPI पेमेंट के लिए ट्रांजेक्शन की लिमिट जल्द तय हो सकती है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) थर्ड पार्टी यूपीआई पेमेंट के कुल ट्रांजेक्शन लिमिट को 30 प्रतिशत तक सीमित करने के फैसले पर RBI से बात कर रही है। NPCI ट्रांजेक्शन लिमिट के नियम को 31 दिसंबर 2022 तक लागू करना चाहती है। अगर ये फैसला होता है तो गूगल पे और फोन पे का एकाधिकार मार्केट में जल्द खत्म हो सकता है।
