Get App

US ने भारत से सोलर इंपोर्ट पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाने का किया ऐलान, Waaree Energies के शेयर 4% टूटे

कॉमर्स डिपॉर्टमेंट की वेबसाइट पर जारी एक फैक्ट शीट के अनुसार,एजेंसी ने भारत से होने वाले आयात पर 123.04% की प्रारंभिक शुल्क दरें (जिन्हें 'डंपिंग मार्जिन' के नाम से जाना जाता है) तय की हैं

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Apr 24, 2026 पर 12:16 PM
US ने भारत से सोलर इंपोर्ट पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाने का किया ऐलान, Waaree Energies के शेयर 4% टूटे
इस एलायंस को पहले भी दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों, जिनमें मलेशिया,कंबोडिया,वियतनाम और थाईलैंड शामिल हैं, से होने वाले आयात पर टैरिफ लगवाने में सफलता मिली है

भारतीय सोलर सेल और मॉड्यूल मैन्युफैक्चरर्स के लिए बुरी खबर है। US ने सोलर पैनल इंपोर्ट पर शुरुआती एंटी डंपिंग ड्यूटी तय की है। भारत,इंडोनेशिया और लाओस से आने वाले सोलर पैनल पर अमेरिका में एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगेगी। इस खबर के चलते आज Waaree Energies, Indosolar, Vikram Solar में 4 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिल रही है। एशिया से होने वाले सोलर आयात पर पिछले एक दशक में लगाए गए शुल्कों की कड़ी में यह सबसे नया कदम है। इस फैसले के साथ,अमेरिकी संघीय व्यापार अधिकारियों ने घरेलू सोलर फ़ैक्टरी मालिकों का पक्ष लेते हुए यह पाया कि इन तीनों देशों में काम करने वाली कंपनियों ने अमेरिकी बाज़ार में सस्ते सामान की डंपिंग की है।

अमेरिकी कॉमर्स विभाग की वेबसाइट पर जारी एक फैक्ट शीट के अनुसार,एजेंसी ने भारत से होने वाले आयात पर 123.04%, इंडोनेशिया से होने वाले आयात पर 35.17% और लाओस से होने वाले आयात पर 22.46% की प्रारंभिक शुल्क दरें (जिन्हें 'डंपिंग मार्जिन' के नाम से जाना जाता है) तय की हैं।

अमेरिका के सरकारी ट्रेड आंकड़ों के अनुसार पिछले साल इन तीनों देशों का US सोलर आयात में 4.5 अरब डॉलर का हिस्सा था जो कुल आयात का लगभग दो-तिहाई है। यह फैसला उन देशों के उत्पादकों के लिए एक बड़ा झटका है जो तेज़ी से बढ़ते US बाजार में सामान की आपूर्ति कर रहे थे।

फिलहाल Waaree Energies के शेयर 4% गिरकर 3,283.3 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर है। जबकि Vikram Solar के शेयर 2.2% गिरकर 222.67 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे हैं। एलायंस फॉर अमेरिकल सोलार मैन्युफैक्चरिंग एंड ट्रेड ने अमेरिकी सरकार के सामानें विदेशी कंपनियों पर ड्यूटी लगाने के लिए यह याचिका दायर की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें