डॉलर-रुपया और कच्चे तेल के जोड़ ने मैक्रो समीकरण बिगाड़ा,अभी कुछ समय के लिए चुनिंदा शेयरों में ही रहें
अभी कुछ समय के लिए चुनिंदा शेयरों रहना है। निफ्टी पर हमने दोनों तरफ की बड़ी ट्रेड्स को पकड़ा। यह जरूरी नहीं है कि हर स्विंग का टॉप या बॉटम पकड़ा जाए। टॉप या बॉटम पकड़ना कोई हुनर नहीं, बल्कि बेवकूफी है। ट्रेडर का काम ट्रेंड और बाजार के संदेश का सम्मान करना है
Trading Strategy : अनुज सिंघल ने कहा पारंपरिक सॉफ्टवेयर सर्विसेज कंपनियों में आपका पैसा नहीं बनेगा। IT में लगातार हमारा निगेटिव नजरिया रहा है
बाजार की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि उन्होंने सही समय पर फिर सतर्क किया है। इस बार भी सही समय पर आवाज़ ने मुनाफावसूली का कॉल लिया। पिछले 3-4 दिनों से लगातार यही बात की कि अब लॉन्ग ना बनाएं। 24,500-24,550 पर लगातार सिर्फ मुनाफावसूली की बात की गई। ये बात हुई थी कि बाजार में मैक्रो रिस्क वापस खुल गया है। निफ्टी ने लगातार दूसरे दिन lower low और lower high बनाया और कल का हाई तो बुधवार के निचले स्तर से भी नीचे रहा डॉलर-रुपया और कच्चे तेल के जोड़ ने मैक्रो समीकरण बिगाड़ दिया है। डॉलर-रुपया वापस 94 और कच्चा तेल $105 के ऊपर निकला है। बैंक निफ्टी में 2 दिन पहले डेथ क्रॉसओवर बना था। ठीक 57,300 (200 DMA) पर ही जाकर बैंक निफ्टी की रैली फेल हुई।
इंफोसिस: जाने कहां गए वो दिन
एक समय था जब इंफोसिस अंडर प्रॉमिस और ओवर डिलिवर करती थी। आज इंफोसिस गाइडेंस के लोअर एंड को मुश्किल से ही पूरा कर पाती है सुनहरे दिनों में कंपनी अपर एंड को आराम से पार कर लेती थी। Q4 में इंफोसिस की CC आय -0.5% अनुमान के मुकाबले -1.3% रही और FY27 की गाइडेंस भी एकदम फीकी रही। कॉन्स्टेंट करेंसी में सिर्फ 1.5-3.5% की ग्रोथ रही। डील विन्स $3.2 बिलियम रही जबकि, पिछले 3 तिमाहियों का औसत $4.5 बिलियन था और ये IT कंपनियां क्या कर रही हैं? डिविडेंड या बायबैक।
पारंपरिक सॉफ्टवेयर सर्विसेज कंपनियों में आपका पैसा नहीं बनेगा। IT में लगातार हमारा निगेटिव नजरिया रहा है। पूरा बाजार चला तो थोड़ा IT भी चल गया। लेकिन इस फेज में भी IT ने अंडरपरफॉर्म ही किया है। आज इंफोसिस शायद नया 52-week low लगा देगा और ये सब तब हो रहा है जब रुपया इतना कमजोर रहा है। इस बाजार में IT के बाहर अच्छे मौके हैं। IT में रहना ही है तो सिर्फ OFSS जैसे शेयर चुनें।
बाजार: आज के दूसरे संकेत
आज बाजार बंद होने के बाद रिलायंस के रिजल्ट आएंगे। इंडसइंड बैक, श्रीराम फाइनेंस, LTF, हिंदुस्तान जिंक के नतीजे भी आएंगे। कल Axis Bank, RBL Bank, IDFC FIRST Bank के नतीजे आने वाले हैं।
अमेरिकी बाजार का हाल
अमेरिकी बाजार दिन के निचले स्तरों से रिकवरी के बावजूद गिरावट पर बंद हुए। S&P 500 ने इंट्राडे में नया शिखर बनाया,फिर इंट्राडे में ही 1.5% गिरा और अंत में 0.4% नीचे बंद हुआ। एक समय डाओ जोंस 630 प्वाइंट फिसल गया था,अंत में ये 180 प्वाइंट गिरकर बंद हुआ। नैस्डैक ने अंडरपरफॉर्म किया,0.9% गिरकर,दिन के निचले स्तर के करीब बंद हुआ। ट्रूथ सोशल पर ट्रंप ने कहा कि इजरायल और लेबनान के बीच सीजफायर तीन हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है।
डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज में कोई भी नाव माइन बिछाता नजर आए तो उसे तुरंत मारें। हमारे माइन्सवीपर अभी स्ट्रेट साफ कर रहे हैं। ईरान को समझने में मुश्किल हो रही है कि उनका लीडर कौन है। हम स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर पूर्ण नियंत्रण रखते हैं। हम ईरान के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेंगे, किसी को भी ये नहीं करना चाहिए।
तेल ने बिगाड़ा खेल
कच्चा तेल कल $106/bbl के ऊपर बंद हुआ, WTI $97/bbl के करीब रहा। इजरायल ने कहा है कि ईरान से युद्ध दोबारा शुरू करने के लिए US मंजूरी का इंतजार है। खामेनेई वंश को पूरी तरह खत्म करना चाहते हैं। उधर ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकियों को समझना होगा कि कुछ समय तक पेट्रोल के दाम ऊपर ही रहेंगे। हम डील के लिए जल्दी में नहीं हैं। हम अपना वक्त ले रहे हैं। हम वियतनाम में 18 साल रहे थे।
बाजार: अब क्या हो रणनीति?
अभी कुछ समय के लिए चुनिंदा शेयरों रहना है। निफ्टी पर हमने दोनों तरफ की बड़ी ट्रेड्स को पकड़ा। यह जरूरी नहीं है कि हर स्विंग का टॉप या बॉटम पकड़ा जाए। टॉप या बॉटम पकड़ना कोई हुनर नहीं, बल्कि बेवकूफी है। ट्रेडर का काम ट्रेंड और बाजार के संदेश का सम्मान करना है। हमने कभी नहीं कहा कि हमने ठीक 26400 पर शॉर्ट नजरिया बनाया। यह भी कभी नहीं कहा कि 22,182 पर लॉन्ग करवाया। लेकिन दोनों तरफ दर्शकों को बिल्कुल सही समय पर ट्रेड करवाया। अगली ऐसी ही किसी बड़ी ट्रेड का अब इंतजार करेंगे। तब तक इंडेक्स में पूरी तरह से इंट्राडे,दोनों तरफ के मौके ढूंढें। नतीजों के मौसम पर फोकस करें और चुनिंदा शेयरों में रहें। कल OFSS और Tata Comm ने पूरे दिन कमाल किया। Hitachi Energy 3 महीने में 60% से ज्यादा चल चुका है। जिन कंपनियों के नतीजे आ रहे हैं वहां लॉन्ग रहें और जहां निराशा हाथ लगी वहां शॉर्ट भी करें। कल सबसे पहले सिर्फ आवाज़ ने आपको Havells पर शॉर्ट का नजरिया दिया था।
दो दिनों से निफ्टी दिन के निचले स्तर पर बंद हो रहा है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 24,250-24,300 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24,375-24,450 पर है। वहीं, पहला सपोर्ट 24,100-24,150 और सबसे अहम सपोर्ट 24,000-24,050 पर है। दोनों तरफ के मौके तलाशें,लेकिन रुझान नेगेटिव है। ज्यादा पैसा रैली में बेचकर कर बन रहा है।
बैंक निफ्टी पर रणनीति
55,700-55,975 तक की गिरावट टेक्स्चर का टेस्ट होगा। 10 और 20 DEMA इन्हीं स्तरों के बीच हैं। अगर ये लेवल बचे तो रैली हो सकती है। लेकिन अगर 55,700 टूटा तो 55,000 का रास्ता खुलेगा। 56,800-57,000 के बीच में बड़ी रजिस्टेंस है। 2 दिनों से बैंक निफ्टी में शॉर्ट ट्रेड चल रही है। पहले घंटे के High के स्टॉप लॉस के साथ शॉर्ट ट्रेड काम कर रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।