Trading guide : महंगे कच्चे तेल से बाजार में लगातार तीसरे दिन दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी करीब 200 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 23950 के पास आ गया है। IT शेयरों ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी भी करीब 400 प्वाइंट नीचे है। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप में भी आज तेज गिरावट देखने को मिल रही है। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX भी करीब 4% उछला है। ऐसे में आज इंडेक्स में क्या हो ट्रेडिंग रणनीति इस पर एक्सपर्ट्स ने अपनी राय रखी है। आइए इस पर डालते हैं एक नजर।
निफ्टी में क्या हो रणनीति
बाजार की आगे की चाल और रणनीति पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24309-24366 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24443-24495/24531 पर है। इसके लिए पहला बेस 23978-24033 पर और बड़ा बेस 23861-23940 है। कल साफ कहा था 24200 मेक या ब्रेक जोन है और इसके नीचे 24040/23940 दिखेगा। फार्मा, FMCG, एनर्जी में खरीदारी से थोड़ी शॉर्ट कवरिंग दिखा। 10DEMA कल का LOW था। क्रूड में तेजी बाजार के सेटअप के विपरीत है, साथ ही रुपए में गिरावट कमजोरी बढ़ा रही है। FIIs के आंकड़े भी गिरावट की ओर हैं। कैश,इंडेक्स,स्टॉक में इनकी तरफ से बिकवाली हुई है। नेट शॉर्ट 1.90 लाख पर हैं।
ब्रेंट अब $106 पर है,वहीं कल नतीजों के बाद इंफोसिस का ADR 4% के नीचे लुढ़का है। 24400-24500 पर कॉल राइटर्स प्लेस्ड हैं। पुट 24000 पर हैं लेकिन कल एग्जिट भी किया है। पहले के शॉर्ट/लॉन्ग पुट्स पोजिशन में बने रहे, नए शॉर्ट्स से दूरी बनाए रखने की सलाह होगी। जब तक रजिस्टेंस-1 के नीचे हैं कमजोरी रहेगी गिरावट बढ़ेगी,यहां बिकवाली कारगर होगी। सभी शॉर्ट सौदों का टारगेट कल का निचला स्तर (बेस-1) होगा। ये भी ध्यान रखें बेस-1 से बड़ा रिवर्सल आ सकता है। क्रूड और रुपए की चाल पर नजर बनाएं रखें।
ThinCredBlu Securities के फाउंडर गौरव उदानी की राय है कि तकनीकी तौर पर 24,300–24,400 का लेवल तुरंत रेजिस्टेंस का काम करेगा और इंडेक्स को अपनी ताकत वापस पाने के लिए इस ज़ोन से ऊपर जाना होगा। नीचे की तरफ 23,900–24,000 का लेवल एक अहम सपोर्ट रेंज बना हुआ है। यह सेटअप किसी पक्के रिवर्सल के बजाय एक कमज़ोर ढांचे के भीतर मामूली सुधार (pullback)का संकेत देता है। ट्रेडर्स को शुरुआती उछाल के पीछे भागने से बचना चाहिए। रेजिस्टेंस की ओर किसी भी चाल पर बिकवाली का दबाव आ सकता है,इसलिए जब तक इंडेक्स मज़बूती से रेजिस्टेंस लेवल को तोड़कर ऊपर नहीं चला जाता,तब तक उछाल पर बिकवाली की रणनीति ज़्यादा सही रहेगी।
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 56411-56589 पर और बड़ा रजिस्टेंस 56878-57020/57241 है। पहला बेस 55721-56010 और बड़ा बेस 55267/55310-55509 पर है। कल साफ कहा था 56810 के नीचे 56246 की तरफ बिकवाली बढ़ेगी। बैंक निफ्टी कल दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ, ब्रेंट क्रूड $106 के पर पहुंचा। कल PSU बैंकों में गिरावट रही, इंट्राडे में शेयरों में तेज बिकवाली दिखी। 56500-56800-57000 पर कॉल राइटर्स, 55000 तक पुट एग्जिट संभव है। ऊपर रजिस्टेंस-1 को पार नहीं किया, गिरावट में शॉर्ट के मौके मिल सकते हैं। रजिस्टेंस-1 के ऊपर रजिस्टेंस-2 की ओर जाने की थोड़ी कोशिश दिख सकती है। सभी शॉर्ट सौदों को बेस-1 पर चेक करें, होल्ड किया तो 55721-5509 दिखेगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।