पुरानी कार खरीदनी है? यूज्ड कार लोन लें और आसान EMI में इस तरह पूरा करें सपना!
यूज्ड कार लोन एक प्री-ओन्ड व्हीकल खरीदने के लिए फाइनेंस मुहैया कराता है. हालांकि इसकी ब्याज दरें न्यू कार लोन से थोड़ी ज्यादा होती हैं, फिर भी यह एक बजट-फ्रेंडली ऑप्शन है और आप बिना भारी डाउन पेमेंट के कार खरीद सकते हैं.
MoneyControl News
अपडेटेड Jan 23, 2026 पर 4:30 PM
कार खरीदना एक बड़ा फाइनेंशियल फैसला होता है और जरूरी नहीं कि हर व्यक्ति एक ही बार में इसकी पूरी पेमेंट कर दे. ऐसे में कार लोन एक सुविधाजनक ऑप्शन साबित हो सकता है. कार लोन या ऑटो लोन आपकी कार की कीमत का बड़ा हिस्सा कवर करता है, जिसे आप मंथली EMIs में चुका सकते हैं. इससे आप अपनी सेविंग्स पर ज्यादा बोझ डाले बिना कार लेने का सपना पूरा सकते हैं.
अगर आपके पास फंड की कमी है, तो सेकंड-हैंड या यूज्ड कार खरीदना एक बजट-फ्रेंडली ऑप्शन हो सकता है. इसके लिए आप 'यूज्ड कार लोन' की मदद ले सकते हैं और आसान EMI में रिपेमेंट कर सकते हैं. आजकल कई बैंक और फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशन ऐसे लोन देते हैं. हालांकि, इनके नियम ‘न्यू कार लोन’ से थोड़े अलग होते हैं.
यूज्ड कार लोन क्या है?
यूज्ड कार लोन एक ऐसा लोन है, जो आपकी पुरानी कार खरीदने में फाइनेंशियली मदद करता है. इसमें आपको पूरा अमाउंट एक-साथ चुकाने की जरूरत नहीं होती, बल्कि आप बैंक या फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशन से लोन लेकर मंथली EMIs में उसे चुकाते हैं.
दरअसल, पुरानी कारों की मार्केट वैल्यू कम होती है, इसलिए लेंडर आमतौर पर कार की कीमत का 70% से 90% तक फाइनेंस करते हैं और बाकी रकम डाउन पेमेंट के रूप में देनी होती है.
यूज्ड कार लोन पर ब्याज दरें थोड़ी ऊंची होती हैं, क्योंकि इन व्हीकल की रीसेल वैल्यू कम होती है.
इनमें लोन का पीरियड 1 से 5 साल तक होता है. छोटा पीरियड चुनने पर EMI ज्यादा बनती है, लेकिन कुल ब्याज कम लगता है. लोन अप्रूव करने से पहले लेंडर कार की स्थिति, रीसेल वैल्यू और एप्लिकेंट के क्रेडिट स्कोर जैसे फैक्टर का मूल्यांकन करते हैं. लेंडर यह भी चेक करते हैं कि कार कितनी पुरानी है.
अगर आप पुरानी कार खरीदने के लिए लोन लेना चाहते हैं, तो पर्सनल लोन भी एक किफायती ऑप्शन हो सकता है. आप मनीकंट्रोल ऐप और वेबसाइट पर 50 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं. इन पर ब्याज दरें 10.5% सालाना से शुरू होती हैं और यह प्रोसेस पूरी तरह पेपरलेस है. आप सिर्फ तीन आसान स्टेप में लोन पा सकते हैं: फाइनल लोन ऑफर चुनें, e-KYC पूरी करें और EMI सेटअप करें.
यूज्ड कार लोन और न्यू कार लोन में अंतर
चाहे यूज्ड कार लोन हो या न्यू कार लोन, दोनों का मकसद गाड़ी खरीदने में मदद करना है. हालांकि, इन दोनों में कुछ अंतर होते हैं:
ब्याज दरें: न्यू कार लोन की ब्याज दरें सस्ती (7-10%) होती हैं क्योंकि उनकी रीसेल वैल्यू ज्यादा होती है. वहीं यूज्ड कार लोन पर ब्याज दरें थोड़ी ज्यादा (10-15%) होती हैं.
डाउन पेमेंट: नई कार पर लेंडर 90-100% तक फाइनेंस कर देते हैं, जबकि पुरानी कार के लिए सिर्फ 70-90% तक की फाइनेंसिंग मिलती है, यानी डाउन पेमेंट ज्यादा देनी होती है.
लोन का पीरियड: नई कारों के लिए लोन पीरियड 1 से 7 साल तक हो सकता है, जबकि यूज्ड कार लोन का पीरियड 1 से 5 साल तक ही होता है.
डेप्रीसिएशन: नई कारें पहले साल में ही 30% तक अपनी वैल्यू खो सकती हैं, जबकि पुरानी कारों की वैल्यू धीरे-धीरे घटती है, जिससे वे लॉन्ग टर्म में ज्यादा किफायती साबित हो सकती हैं.
डॉक्यूमेंटेशन प्रोसेस: पुरानी कार के लिए लोन लेने में ज्यादा पेपरवर्क होता है, जैसे कार की वैल्यूएशन रिपोर्ट, ओनर वेरिफिकेशन आदि. दूसरी ओर, न्यू कार लोन में ये प्रोसेस आसान होता है.
कौन ले सकता है यूज्ड कार लोन?
सैलरीड व्यक्ति के लिए एलिजिबिलिटी:
भारतीय निवासी या NRI होना जरूरी है
उम्र: 21 से 54 साल
कम-से-कम 2 साल का वर्क एक्सपीरियंस
सालाना इनकम: कम से कम 2 लाख रुपए
सेल्फ-एम्प्लॉयड व्यक्ति के लिए एलिजिबिलिटी:
भारतीय निवासी होना जरूरी
उम्र: 23 से 60 साल
कम से कम 4 साल से बिजनेस चल रहा हो
सालाना इनकम: कम से कम 1.75 लाख रुपए
हालांकि, अलग-अलग लेंडर के हिसाब से एलिजिबिलिटी की शर्तें अलग हो सकती हैं.
यूज्ड कार लोन के लिए कैसे अप्लाई करें?
एलिजिबिलिटी चेक करें: चेक करें कि आपकी उम्र, इनकम, जॉब टाइप और क्रेडिट स्कोर लेंडर की शर्तों को पूरा करता है या नहीं.
लेंडर्स की तुलना करें: अलग-अलग बैंकों, NBFCs और फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशन की ब्याज दरों और शर्तों की तुलना करें.
कार चुनें: जो कार आप खरीदना चाहते हैं, उसकी उम्र और स्थिति चेक करें क्योंकि लेंडर्स ज्यादा पुरानी गाड़ियों पर लोन नहीं देते.
डॉक्यूमेंट जुटाएं: ID प्रूफ, एड्रेस प्रूफ, इनकम प्रूफ, बैंक स्टेटमेंट और कार के पेपर्स जैसे डॉक्यूमेंट जुटाएं.
ऑनलाइन या ऑफलाइन अप्लाई करें: लेंडर की वेबसाइट पर फॉर्म भरें या ब्रांच में जाकर अप्लाई करें.
वेरिफिकेशन और लोन अप्रूवल का इंतजार करें: लेंडर आपके डॉक्यूमेंट और क्रेडिट स्कोर चेक करेगा और कार की वैल्यूएशन करेगा.
लोन डिस्बर्समेंट: अप्रूवल मिलते ही लोन अमाउंट ट्रांसफर कर दिया जाता है और आप EMI चुकाना शुरू कर सकते हैं.
आप अपनी फाइनेंशियल स्थिति के अनुसार ऑटो या कार लोन लेकर अपने सपनों की कार खरीद सकते हैं – चाहे वो नई हो या पुरानी. डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म्स से पर्सनल लोन लेकर भी आप पुरानी कार खरीद सकते हैं.
जरूरी है कि आप अलग-अलग कार लोन या पर्सनल लोन ऑफर्स को अच्छे से समझें और तुलना करें, ताकि सबसे बेहतर डील मिल सके. मनीकंट्रोल ऐप और वेबसाइट पर आप 50 लाख रुपए तक के लोन ऑफर देख सकते हैं. इन पर ब्याज दरें सिर्फ 10.5% सालाना से शुरू होती हैं और पूरा प्रोसेस पेपरलेस है. बस कुछ ही मिनटों में लोन अमाउंट आपके अकाउंट में ट्रांसफर हो सकता है.