मोबाइल का करते हैं इस्तेमाल, तो पहले कर लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा Gmail, 1 जनवरी से बदल रहे हैं ये 7 नियम

1 January 2024 New Rules: हर महीने की पहली तारीख से कई नियम बदल जाते हैं। अब महीने के साथ साल भी बदल रहा है। नए साल से कई नियम बदलने वाले हैं। इनमें से कई काम है जो 31 दिसंबर 2024 से पहले आपको निपटाना होगा। वरना आपका यूपीआई आईडी और जीमेल बंद हो सकता है। नए साल से पहले अपने ये काम निपटा लीजिए, वरना आप परेशान हो सकते हैं

अपडेटेड Dec 28, 2023 पर 2:30 PM
1 January 2024 New Rules: हर महीने की पहली तारीख से कई नियम बदल जाते हैं।

1 January 2024 New Rules: हर महीने की पहली तारीख से कई नियम बदल जाते हैं। अब महीने के साथ साल भी बदल रहा है। नए साल से कई नियम बदलने वाले हैं। इनमें से कई काम है जो 31 दिसंबर 2024 से पहले आपको निपटाना होगा। वरना आपका यूपीआई आईडी और जीमेल बंद हो सकता है। नए साल से पहले अपने ये काम निपटा लीजिए, वरना आप परेशान हो सकते हैं।

बंद होंगे ये जीमेल अकाउंट

अगर आपने अपने जीमेल अकाउंट को एक-दो साल से इस्तेमाल नहीं किया है तो आपका गूगल का जीमेल अकाउंट बंद हो सकता है। गूगल का ये नियम सिर्फ पर्सनल अकाउंट पर होगा। ये नियम बिजनेस अकाउंट पर लागू नहीं होगा। अगर आपने काफी समय से पुराना जीमेल अकाउंट लॉगिन नहीं किया है तो उसे लॉगिन करके एक्टिवेट कर लीजिए।


लागू होंगे नए सिम कार्ड के नियम

नए साल से यूपीआई सिम कार्ड लेने के नियम बदल जाएंगे। सरकार नए नियम लागू कर रही है। अब नया सिम लेने पर बॉयोमिट्रिक डिटेल देनी होगी। यह बिल को राज्यसभा और लोकसभा से पास हो चुका है। अब इसे लागू करना है।

बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर करना है साइन

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी बैंकों को अपने ग्राहकों को बैंक लॉकर के नए समझौते पर साइन करवाने के लिए कहा है। ये काम बैंक को 31 दिसंबर तक पूरा करना है। अगर आपका भी किसी भी ब्रांच में बैंक लॉकर है तो वहां जाकर अपने नए बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर साइन जरूर कर दें। वरना आपको बाद में परेशानी हो सकती है।

SBI होम लोन रेट पर ऑफर

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक है। अभी बैंक अपने ग्राहकों को 0.17 प्रतिशत की प्रोसेसिंग फीस के साथ 8.40 प्रतिशत सालाना की दर से होम लोन दे रहा है। SBI होम लोन को लेकर फेस्टिव ऑफर चल रहा है। इसमें ग्राहकों को होम लोन पर 65 आधार अंक यानी 0.65 फीसदी की छूट दी जा रही है। यह छूट नियमित होम लोन, फ्लेक्सीपे, एनआरआई, सैलरी क्लास पर लागू है। आप SBI की इस छूट का फायदा 31 दिसंबर 2023 तक उठा सकते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा का फेस्टिव ऑफर (BOB Festive Offer)

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपने ग्राहकों के लिए 'BOB के संग फेस्टिवल की उमंग' (BoB Ke Sang Festival Ki Umang) कैंपेन शुरू कर चुका है। बैंक ऑफ बड़ौदा का यह स्पेशल कैंपेन 31 दिसंबर 2023 तक चलाएगा। इस कैंपेन के तहत बैंक ने बेहद आकर्षक ब्याज दरों पर होम लोन, पर्सनल लोन, कार लोन और एजुकेशन लोन पर फेस्टिव ऑफर लॉन्च किया है।

HDFC Bank के कार्ड Regalia के नए नियम

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने अपने Regalia क्रेडिट कार्ड के कुछ नियमों में बदलाव किया है। ये नियम कार्ड के लाउंज इस्तेमाल को लेकर है। 1 दिसंबर से लाउंज एक्सेस पाने के लिए कुछ शर्तों को पूरा होना जरूरी है। अब कोई भी Regalia क्रेडिट कार्ड खर्च के आधार पर ही लाउंज एक्सेस कर पाएगा। लाउंज का एक्सेस लेने के लिए क्रेडिट कार्ड यूजर्स को एक कैलेंडर तिमाही (जनवरी-मार्च, अप्रैल-जून, जुलाई-सितंबर, अक्टूबर-दिसंबर) में 1 लाख रुपये या अधिक खर्च करना होगा।

31 दिसंबर 2023 के बाद बंद हो जाएंगी UPI आईडी

31 दिसंबर 2023 से जो यूपीआई आईडी एक्टिव नहीं हैं, वह बंद हो जाएगी। अगर आपकी भी ऐसी कोई UPI आईडी है जिसे आपने पिछले एक साल में इस्तेमाल नहीं किया है तो उसे एक्टिवेट कर लें। यानी, उस आईडी का इस्तेमाल करके ट्रांजेक्शन को पूरा कर लें। हालांकि, यूपीआई आईडी को डी-एक्टिवेट करने से पहले बैंक आपको ई-मेल या मैसेज के जरिये नोटिफिकेशन भेजेगा। आपको भी अपने UPI आईडी के स्टेटस के बारे में पता चल जाएगा।

आजाद इंजीनियरिंग के शेयर हुए लिस्ट: सचिन तेंदुलकर ने बनाया ₹26 करोड़ का मुनाफा, लक्ष्मण-पीवी सिंधू को 3 गुना रिटर्न

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।