Government Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार देती है पेंशन, नहीं लगाना होता एक भी रुपया, जानिए कहां करना होगा अप्लाई

Government Pension Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार बुजुर्गों के लिए पेंशन योजना चला रही है। इस योजना में आपको कुछ भी निवेश नहीं करना है लेकिन सीनियर सिटीजन को पेंशन का लाभ मिलेगा। केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से कई पेंशन योजनाएं चलाई जाती है। उत्तर प्रदेश सरकार ऐसी ही एक पेंशन योजना चला रही है

अपडेटेड Jan 05, 2023 पर 9:52 AM
उत्तर प्रदेश सरकार बुजुर्गों के लिए पेंशन योजना चला रही है।

Government Pension Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार बुजुर्गों के लिए पेंशन योजना चला रही है। इस योजना में आपको कुछ भी निवेश नहीं करना है लेकिन सीनियर सिटीजन को पेंशन का लाभ मिलेगा। केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से कई पेंशन योजनाएं चलाई जाती है। उत्तर प्रदेश सरकार ऐसी ही एक पेंशन योजना चला रही है, जिसमें आपको पैसा निवेश नहीं करना होता। सरकार आपको बिना पैसा लगाए पेंशन देती है। इस पेंशन का लाभ हर महीने आपके बैंक खाते में आता है। यूपी सरकार इस पेंशन का फायदा दे रही है। आइए जानते हैं कौनसी है ये योजना और आप कैसे उठा सकते हैं लाभ..

यूपी सरकार की पेंशन योजना

उत्तर प्रदेश सरकार वृद्धा पेंशन योजना चला रही है, जिसमें 60 साल या उससे ऊपर के व्यक्तियों को पेंशन दी जाती है। अगर किसी शहर में रहने वाले परिवार की आय 56,460 रुपये सालाना और गांव में रहने वाले व्यक्ति की आय 46,080 रुपये सालाना से कम है तो यूपी सरकार ये लाभ देती है।


ये हैं नियम

उत्तर प्रदेश सरकार 60 साल से 79 साल के बीच के बुजुर्ग व्यक्तियों को 1000 रुपये हर महीने देती है। इसमें से 800 रुपये राज्य सरकार और 200 रुपये केंद्र सरकार देती है। वहीं 80 साल और उससे अधिक उम्र के नागरिकों को 500 रुपये केंद्र और 500 रुपये राज्य सरकार देती है।

यहां करना होगा अप्लाई

सीनियर सिटीजन वृद्धा पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको https://sspy-up.gov.in लिंक पर क्लिक करना होगा। यहां फॉर्म को भरकर जमा करना होगा। साथ ही अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, उम्र का प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, आधार कार्ड, बैंक डिटेल और आय का प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा। फॉर्म भरने के बाद आपकी दी गई जानकारी की जांच होगी। सभी जानकारियां सही पाए जानें के बाद ही बुजुर्गों को पेंशन दी जाती है।

कल बाजार में रही चौतरफा बिकवाली, आज निफ्टी और बैंक निफ्टी की कैसी रहेगी चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।